Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Published on: August 31, 2025
Dalit girl in Deoria
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 25 अगस्त की रात की है, जब पीड़िता अपनी मौसी के घर जाने के लिए शाम 8 बजे निकली थी। रास्ते में गढ़वा मिश्र गांव निवासी टिंकू यादव और धनौती राय के सतीश यादव ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। दोनों उसे सुनसान इलाके में स्थित एक मकान में ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया।
घटना के बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा और रिपोर्ट की पुष्टि के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सीएचसी सलेमपुर में मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ल ने बताया कि पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है

इसे भी पढ़े : देवरिया: 19 वर्षीय युवती के कथित धर्म परिवर्तन का मामला, छह लोगों पर एफआईआर

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

EVMVVPAT in Deoria

देवरिया में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण, डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Sonam Wangchuk arrives in Srinagar.

श्रीनगर पहुंचे सोनम वांगचुक, वंदे भारत यात्रा की सराहना; परीक्षा सुधार कानून का किया स्वागत, छात्रों पर कार्रवाई न करने की अपील

Preparations for Shravan month

श्रावण मास की तैयारियों का एडीएम ने किया निरीक्षण, बरहज सरयू घाटों पर सुरक्षा और सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Food Safety Department in Deoria

देवरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दूध-दही, पनीर और सॉस समेत 7 नमूने लिए, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस

Deoria Mobile showroom in Salempur

देवरिया: सलेमपुर में मोबाइल शोरूम का शटर उखाड़कर चोरी, हजारों रुपये के मोबाइल और सामान ले उड़े बदमाश

Traffic Police in Deoria

देवरिया में यातायात पुलिस का सघन अभियान, 98 वाहनों का ई-चालान, 8 वाहन सीज

Leave a Reply

error: Content is protected !!