Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

KGMU धर्मांतरण केस: आरोपी डॉ. रमीज मलिक के PFI से संपर्क के सबूत, पिता के पुराने रिश्तों का भी खुलासा

Published on: January 13, 2026
KGMU conversion case accused

द देवरिया न्यूज़,लखनऊ : किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जुड़े कथित धर्मांतरण और लव जिहाद मामले में जांच के साथ-साथ नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस मामले का मुख्य आरोपी डॉ. रमीज मलिक प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के संपर्क में था। मोबाइल फोन की जांच में न सिर्फ उसके PFI कनेक्शन के संकेत मिले हैं, बल्कि उसके तार दिल्ली बम ब्लास्ट मामले की आरोपी डॉ. शाहीन से जुड़े होने की भी बात सामने आ रही है।

बीते दिनों चौक पुलिस ने डॉ. रमीज मलिक को सिटी स्टेशन इलाके से गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि वह कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद की जा रही जांच में लगातार नए इनपुट मिल रहे हैं।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, डॉ. रमीज के पास से एक नया मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसमें कई अहम जानकारियां मिली हैं। इसी फोन की जांच के दौरान उसके PFI से संपर्क का खुलासा हुआ है। सूत्रों का दावा है कि फरारी के दौरान रमीज ने PFI से जुड़े पदाधिकारियों से कानूनी मदद लेने की कोशिश की थी, जिसके चैट और कॉल डिटेल्स भी सामने आए हैं।

पिता के भी PFI से रहे पुराने संबंध

जांच में यह भी सामने आया है कि डॉ. रमीज के पिता सलीमुद्दीन के भी प्रतिबंधित संगठन PFI से पुराने संबंध रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सलीमुद्दीन को संगठन से जुड़े कार्यक्रमों में सम्मानित किए जाने की जानकारी भी मिली है। फिलहाल एजेंसियां डॉ. रमीज के मोबाइल का पुराना डाटा रिकवर करने में जुटी हुई हैं।

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए यूपी एटीएस ने जांच से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!