Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

वेनेजुएला संकट पर भारत की चिंता, शांति व संवाद की अपील; यात्रा को लेकर जारी की सख्त सलाह

Published on: January 4, 2026
India on Venezuela crisis
द देवरिया न्यूज़,देश/विदेश : वेनेजुएला में जारी राजनीतिक और सुरक्षा हालात को लेकर भारत ने गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि भारत स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा व भलाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है। मंत्रालय ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि मौजूदा मुद्दों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से संवाद के जरिए किया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे। भारत ने चेतावनी दी कि किसी भी तरह की हिंसा या टकराव से हालात और अधिक बिगड़ सकते हैं।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, काराकास स्थित भारतीय दूतावास वेनेजुएला में रह रहे भारतीय नागरिकों के संपर्क में है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगा।

वेनेजुएला को लेकर भारत की ट्रैवल एडवाइजरी

गौरतलब है कि भारत ने शनिवार रात अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए वेनेजुएला की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सख्त सलाह दी थी। यह परामर्श वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका द्वारा हिरासत में लिए जाने से जुड़े घटनाक्रम के मद्देनजर जारी किया गया। मंत्रालय ने वेनेजुएला में मौजूद भारतीयों से अत्यधिक सतर्क रहने, अपनी आवाजाही सीमित रखने और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को कहा है।

चीन की आपत्ति, मादुरो दंपती की रिहाई की मांग

इस बीच, चीन ने भी अमेरिकी कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को जबरन हिरासत में लेकर देश से बाहर ले जाना अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन है। चीन ने अमेरिका से मादुरो और उनकी पत्नी की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें तुरंत रिहा करने और वेनेजुएला की सरकार को गिराने के प्रयास बंद करने की मांग की है। चीन ने जोर दिया कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीतिक माध्यमों से होना चाहिए, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम रह सके।

इसे भी पढ़ें : संगम तट पर माघ मेले का शुभारंभ, पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Two day natural in Deoria

देवरिया में दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का समापन, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- प्राकृतिक खेती से बदलेगी भारत की तस्वीर

DM Madhusudan Hulgi in Deoria

देवरिया में डीएम मधुसूदन हुल्गी का औचक निरीक्षण, दो संपत्तियों के स्टांप मूल्य पाए गए सही

Dancer murdered during a dance performance in Gopalganj.

देवरिया के चर्चित रामायण यादव डांस ड्रामा पार्टी के डांसर की बिहार में कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या

Deoria administration regarding Muharram

मोहर्रम को लेकर देवरिया प्रशासन अलर्ट, मंडलायुक्त और डीआईजी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Deoria Illegal country-made pistol and cartridges

देवरिया: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज

Agriculture Minister Surya Pratap Shahi

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिया प्राकृतिक खेती का संदेश, कहा- “उपजाऊ धरती, स्वस्थ देश”

Leave a Reply

error: Content is protected !!