द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर इन दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एड-डी-कैम्प (ADC) मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल को लेकर कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन क्लिप्स में मेजर ऋषभ सिंह को राष्ट्रपति के साथ हर कदम पर मौजूद देखा जा सकता है। लोग उनकी जिम्मेदारी, शालीनता और संवेदनशील व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह भी कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति मुर्मू उन्हें बेटे की तरह स्नेह देती हैं।
मेजर ऋषभ सिंह अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में राष्ट्रपति की सहायता करते नजर आते हैं। कभी उन्हें रूमाल देते हुए, तो कभी बारिश में छाता थामे हुए देखा गया है। राष्ट्रपति के साथ साये की तरह बने रहने का उनका अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है और यही वजह है कि वे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
कौन हैं मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल
मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल जम्मू के एक प्रतिष्ठित डोगरा परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे पहली बार वर्ष 2021 में तब सुर्खियों में आए थे, जब जाट रेजिमेंट में कैप्टन के रूप में उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में अपनी टुकड़ी का नेतृत्व किया था। उस परेड में उनकी यूनिट को बेस्ट मार्चिंग कंटिंजेंट ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था।
ADC के रूप में निभा रहे अहम जिम्मेदारी
वर्तमान में मेजर ऋषभ सिंह राष्ट्रपति के ADC के तौर पर तैनात हैं, जिसे भारतीय सेना के अधिकारियों के लिए अत्यंत सम्मानजनक और जिम्मेदारी भरा पद माना जाता है। ADC का काम राष्ट्रपति के कार्यक्रमों का समन्वय करना, यात्राओं और आधिकारिक आयोजनों की व्यवस्था देखना तथा सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना होता है। इसके साथ ही वे राष्ट्रपति और विभिन्न सरकारी विभागों के बीच संपर्क की अहम कड़ी की भूमिका भी निभाते हैं और हर महत्वपूर्ण समारोह में उनकी मौजूदगी रहती है।
इसे भी पढ़ें : केजीएमयू लव जिहाद/धर्मांतरण मामले की जांच समिति में बदलाव, महिला डॉक्टर और रिटायर्ड IPS शामिल
➤ You May Also Like














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































