Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में देवरिया में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, सड़क जाम कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

Published on: January 29, 2026
Protest against new rules of UGC

द देवरिया न्यूज़,देवरिया : यूजीसी से जुड़े नए नियमों के विरोध में बुधवार को सवर्ण समाज के लोगों ने सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट परिसर तक मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जब ज्ञापन सौंपने पहुंचे तो मौके पर मौजूद एसडीएम ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया, जिससे आक्रोश बढ़ गया।

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सलेमपुर–देवरिया मुख्य मार्ग पर कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। इससे मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। स्थिति बिगड़ते देख जिलाधिकारी दिव्या मित्तल मौके पर पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनका ज्ञापन स्वीकार किया। इसके बाद जाम समाप्त कराया गया।

नए नियमों पर उठाए सवाल

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्तमान व्यवस्था संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 की भावना के अनुरूप नहीं है। उनका कहना है कि एक्विटी कमेटी की संरचना एकतरफा कर दी गई है, जिससे सामान्य वर्ग को प्रतिनिधित्व से वंचित किया गया है और इससे शिकायत निवारण प्रणाली की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि झूठी शिकायतों पर कार्रवाई से जुड़े प्रावधानों को हटाया जाना चिंताजनक है, जबकि न्यायालयों में फर्जी मामलों के कई उदाहरण सामने आ चुके हैं।

प्रमुख मांगें

सवर्ण समाज ने मांग की कि

  • समानता समिति में सभी वर्गों का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए,

  • शिकायत निवारण के लिए पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए,

  • नए नियमों की व्यापक समीक्षा कर सभी हितधारकों से परामर्श लिया जाए।

वक्ताओं ने कहा कि संतुलित प्रतिनिधित्व के बिना पीड़ितों को न्याय मिलना कठिन होगा।

संगठनों ने दिया समर्थन

आंदोलन को विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का भी समर्थन मिला। प्रदर्शन के दौरान रविकांत द्विवेदी, अजय मिश्रा, संजय चौरसिया, आनंद श्रीवास्तव, दीपक सिंह, सौरव श्रीवास्तव, मानवेंद्र तिवारी, अमित तिवारी, संतोष तिवारी, राजू मिश्रा, राणा सिंह, सोनू सिंह, प्रद्युम्न यादव, त्रिभुवन मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा देवरिया ने जिलाध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत के नेतृत्व में प्रदर्शन का समर्थन किया। इस दौरान युवराज प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, धनंजय सिंह, संजीव सिंह श्रीनेत, शिवेंद्र राव, सिंटू सिंह, बृज बिहारी सिंह, उपेंद्र सिंह, प्रभाकर सिंह, कमलेश्वर सिंह, विवेक सिंह बंटी, अशोक राव और संतोष सिंह उपस्थित रहे।


इसे भी पढ़ें : देवरिया: UGC के प्रस्तावित बदलावों के विरोध में छात्रों का धरना, समान अधिकार नीति की मांग


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!