Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बांग्लादेश चुनाव से पहले इस्लामिक संगठनों में टकराव, हिफाजत-ए-इस्लाम ने जमात के खिलाफ ‘जिहाद’ का किया ऐलान

Published on: February 8, 2026
Islamic organizations before Bangladesh elections
द देवरिया न्यूज़,ढाका : बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले इस्लामिक संगठनों के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। प्रभावशाली इस्लामिक संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम ने देश की प्रमुख इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए इसे “जिहाद” करार दिया है। हिफाजत-ए-इस्लाम बांग्लादेश के अमीर अल्लामा शाह मुहीबुल्लाह बाबुनगरी ने मुसलमानों से अपील की है कि वे जमात-ए-इस्लामी को वोट न दें और इसे धार्मिक रूप से “हराम” बताया।
बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट डेली स्टार के अनुसार, बाबुनगरी ने 5 फरवरी को चटगांव में एक चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। उन्होंने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के उम्मीदवार के समर्थन का ऐलान करते हुए कहा कि यह उनके लिए सामान्य चुनाव नहीं, बल्कि जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ जिहाद है। हिफाजत प्रमुख ने आरोप लगाया कि जमात इस्लाम की गलत व्याख्या कर रही है और इसे आगे बढ़ने से रोकना मुसलमानों की जिम्मेदारी है।
बाबुनगरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जमात-ए-इस्लामी सत्ता में आई, तो इससे इस्लाम और मुसलमानों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने जमात को इस्लाम के लिए खतरा बताते हुए कहा कि यह ऐसा समूह है जो मुसलमानों की जड़ों को कमजोर कर सकता है। हिफाजत अमीर इससे पहले भी कई मौकों पर जमात-ए-इस्लामी की आलोचना कर चुके हैं। बीते वर्ष अगस्त में उन्होंने जमात को “पाखंडी इस्लामिक पार्टी” बताते हुए कहा था कि जमात मौदूदी के इस्लाम को मानती है, जबकि हिफाजत मदीना के इस्लाम को मानता है।
इधर, चुनावी सर्वेक्षणों में संकेत मिल रहे हैं कि जमात-ए-इस्लामी इस बार पहले से अधिक मजबूत स्थिति में उभर सकती है और तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को कड़ी चुनौती दे रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इसी को देखते हुए BNP ने हाल के दिनों में हिफाजत-ए-इस्लाम से अपने संपर्क बढ़ा दिए हैं। चुनाव से पहले इस्लामिक संगठनों के बीच यह टकराव बांग्लादेश की राजनीति को और ज्यादा गर्माता नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें : पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत, IGIMS से PMCH शिफ्ट, आज कोर्ट में पेशी संभव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Premises linked to AAP leader Sanjeev Arora

AAP नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बड़ी कार्रवाई

New warmth in Nepal-India relations

नेपाल-भारत रिश्तों में नई गर्माहट, नेपाली नेताओं के भारत दौरे के बाद बढ़ीं उच्चस्तरीय वार्ता की उम्मीदें

Leave a Reply