Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : खामपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक से 72 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Published on: December 16, 2025
Deoria Khampar police chief
द देवरिया न्यूज़,देवरिया। जिले की खामपार थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल से 72 लीटर देशी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई है, जबकि जांच में मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को खामपार थाना पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक पर अवैध शराब लेकर बिहार की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय विरमापट्टी तिराहा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।

जांच के दौरान आरोपी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार मिला। बाइक पर लगी नंबर प्लेट (UP 52 JA 9728) फर्जी पाई गई, जबकि वाहन का वास्तविक नंबर UP 53 ED 3421 है। मोटरसाइकिल पर लदे दो जूट के बोरों की तलाशी लेने पर ‘बंटी बबली’ ब्रांड की आठ पेटी देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 45-45 पाउच थे, जिनमें प्रति पाउच 200 एमएल शराब भरी हुई थी। इस तरह कुल 72 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राकेश कुमार पुत्र जयनारायण गोड़, निवासी ग्राम दमकिया, थाना भोरे, जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खामपार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 341(2), 340(2), 336(3), 338, 317(2) तथा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल अपनी पहचान छिपाने और शराब की तस्करी के लिए कर रहा था। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी के पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है या नहीं।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अनित कुमार राय, हेड कांस्टेबल अम्ब्रेश राव गौतम, संतोष कुमार, कांस्टेबल गोनेश कुशवाहा और अनिल राजभर शामिल रहे।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

1 thought on “देवरिया : खामपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक से 72 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार”

Leave a Reply

error: Content is protected !!