Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में तिरंगा यात्रा के दौरान 40 से अधिक छात्राएं हुईं अचेत, सपा जिलाध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा

Published on: August 14, 2026
During Tiranga Yatra in Deoria

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को देवरिया में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान तेज धूप और उमस के चलते 40 से अधिक छात्राओं के अचेत होने और अस्पताल पहुंचने का मामला सामने आया। घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने इसे गंभीर और चिंताजनक बताते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।

तिरंगा यात्रा पीएम श्री जीआईसी परिसर से निकाली गई थी। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। बताया जा रहा है कि तेज धूप और उमस के बीच काफी देर तक रहने के कारण कई छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की इमरजेंसी में पहुंचाया गया।

सपा संगठन ने अस्पताल पहुंचकर जाना छात्राओं का हाल

घटना की जानकारी मिलने के बाद समाजवादी पार्टी देवरिया के जिलाध्यक्ष व्यास यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। उन्होंने प्रभावित छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से उनके उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

सपा जिलाध्यक्ष ने प्रभावित छात्राओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल में उपचाराधीन छात्राओं में पल्लवी वर्मा पुत्री राजेश वर्मा निवासी देवरिया खास, तनु विश्वकर्मा पुत्री दीनानाथ विश्वकर्मा निवासी कुइयां, नेहा यादव पुत्री राजेश यादव निवासी बैतालपुर डिपो, अदिति मिश्रा पुत्री करुणेश मिश्रा निवासी नाथ नगर, सौम्या तिवारी पुत्री परशुराम तिवारी निवासी रामनाथ देवरिया और हिमांशी यादव पुत्री राहुल यादव निवासी रघवापुर धनौती मिश्र सहित अन्य छात्राएं शामिल बताई गई हैं।

सपा ने प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त से पहले तिरंगा यात्रा के नाम पर स्कूली बच्चों को तेज धूप और उमस के बीच सड़कों पर उतारना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी का कहना है कि बच्चों की देशभक्ति की भावना का सम्मान होना चाहिए, लेकिन उनकी सुरक्षा से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जा सकता।

सपा नेताओं ने कहा कि यदि किसी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों की भागीदारी कराई जा रही थी तो प्रशासन और आयोजन से जुड़े जिम्मेदारों को पहले से पर्याप्त पेयजल, छाया, प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए थी।

’40 से अधिक छात्राओं का अस्पताल पहुंचना सामान्य घटना नहीं’

सपा संगठन ने कहा कि 40 से अधिक छात्राओं का स्वास्थ्य बिगड़ना और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की नौबत आना सामान्य घटना नहीं है। पार्टी ने पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा के लिए किस तरह की व्यवस्थाएं की गई थीं। सपा नेताओं ने कहा कि जांच के बाद यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारी तय कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

‘तिरंगा सम्मान का प्रतीक, भीड़ जुटाने का माध्यम नहीं’

समाजवादी पार्टी ने कहा कि तिरंगा देश के सम्मान, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। देशभक्ति के नाम पर बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। पार्टी ने कहा कि बच्चों को किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल करते समय उनकी उम्र, मौसम और स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखना जरूरी है।

सपा संगठन ने प्रशासन से भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान विशेष सावधानी बरतने की मांग की। पार्टी का कहना है कि राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने वाले कार्यक्रम होने चाहिए, लेकिन उनमें शामिल बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

सपा ने कहा कि तिरंगे का सम्मान सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन बच्चों की जिंदगी और सुरक्षा से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!