Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: दो नाबालिग बालकों से दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

Published on: July 15, 2026
Deoria From two minor children

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जिले की बघौचघाट थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बालकों से कथित दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष गुप्ता (20 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र गुप्ता, निवासी थाना बघौचघाट क्षेत्र, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। वह इस मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे बसडिला मैनुद्दीन चौराहा के पास से गिरफ्तार किया।

नदी किनारे ले जाकर कुकर्म करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग बालक और उसके मित्र को बहला-फुसलाकर नदी के किनारे ले जाकर उनके साथ कुकर्म किया। घटना के बाद पीड़ित बालक के पिता ने बघौचघाट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सीओ ने दी गिरफ्तारी की जानकारी

क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि बघौचघाट थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बालकों के साथ कथित कुकर्म के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान आरोपी आशीष गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।


इसे भी पढ़ें : राजू विश्वकर्मा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी ₹1 लाख की सहायता, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने सौंपा चेक


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!