Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

करंट लगने से महिला की मौत, दरवाजे में दौड़ रहा था बिजली का करंट

Published on: September 15, 2025
woman electrocuted
द देवरिया न्यूज़ : बरियारपुर थाना क्षेत्र के लाहिलपार गांव में रविवार शाम करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब ज्योति घर का लोहे का दरवाजा बंद कर रही थीं। बताया जा रहा है कि दरवाजे के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में लीकेज होने के कारण दरवाजे में करंट आ गया था। दरवाजे को छूते ही ज्योति को तेज झटका लगा और वे जमीन पर गिर पड़ीं।
परिजन उन्हें आनन-फानन में महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति का नाम गुड्डू है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए।

इसे भी पढ़े : पंचायत और विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और संघ में बढ़ेगी नजदीकी, रविवार को लखनऊ में समन्वय बैठक

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Deoria Agriculture-related remarks made in Majhauli Raj

देवरिया : मझौलीराज में बोले कृषि मंत्री शाही- डबल इंजन सरकार ने देवरिया में कराए 12 हजार करोड़ के विकास कार्य

1 thought on “करंट लगने से महिला की मौत, दरवाजे में दौड़ रहा था बिजली का करंट”

Leave a Reply

error: Content is protected !!