Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में दुबई से लौटे रिश्तेदारों के विवाद में चाकूबाजी, दंपती घायल

Published on: May 14, 2026
Found on the roadside in Deoria

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के कौला मुंडेरा गांव में मंगलवार देर शाम आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुबई से लौटे दो रिश्तेदार युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया, जिसमें एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, कौला मुंडेरा गांव के मिश्र टोला निवासी रमेश कुमार अपने चाचा के बेटे छत्रधारी के साथ दुबई की एक निजी कंपनी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि विदेश में ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर कंपनी ने दोनों को भारत वापस भेज दिया।

घर लौटने के बाद बढ़ा विवाद

मंगलवार शाम छत्रधारी ने अपने परिजनों को पूरे विवाद की जानकारी दी। इसके बाद परिजन रमेश कुमार के घर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विपक्षी पक्ष के लोगों ने रमेश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया।

पति को बचाने पहुंचीं उनकी पत्नी मनसा देवी पर भी हमला किया गया। चाकूबाजी में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

गोरखपुर रेफर किए गए घायल

परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रमेश कुमार की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही तरकुलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह चंदेल ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


इसे भी पढ़ें : प्रतीक यादव के निधन के बाद चर्चा में फिर आई मुलायम सिंह और साधना गुप्ता की कहानी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!