Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बजट 2026: NRI निवेश सीमा बढ़ी, राघव चड्ढा ने किया स्वागत, साथ ही उठाए सवाल

Published on: February 16, 2026
Budget 2026 NRI investment limit increased

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रवासी भारतीयों (NRI) और भारत के बाहर रहने वाले अन्य भारतीय मूल के व्यक्तियों (PROI) के लिए भारतीय कंपनियों में इक्विटी निवेश की सीमा बढ़ाने का ऐलान किया। व्यक्तिगत निवेश की सीमा 5% से बढ़ाकर 10% कर दी गई है, जबकि सभी PROI के लिए कुल निवेश सीमा 10% से बढ़ाकर 24% कर दी गई है। सरकार का उद्देश्य इस कदम के जरिए विदेशी पूंजी प्रवाह को बढ़ावा देना है। इस पहल का आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने स्वागत किया है, लेकिन साथ ही सरकार से कुछ महत्वपूर्ण सवाल भी पूछे हैं।

‘डायस्पोरा कैपिटल’ को मिलेगा बढ़ावा

राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संसद में दिए गए अपने बजट भाषण का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “मैं NRI निवेश सीमा में बढ़ोतरी का स्वागत करता हूं। इससे डायस्पोरा कैपिटल खुलेगा।” उन्होंने कहा कि इससे दुनियाभर में बसे लगभग 3.2 करोड़ एनआरआई को भारत में निवेश का बड़ा अवसर मिलेगा।

विदेशी निवेश क्यों निकल रहा?

हालांकि चड्ढा ने यह भी सवाल उठाया कि जब सरकार एनआरआई निवेश की सीमा बढ़ा रही है, उसी दौरान विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) भारत से पैसा क्यों निकाल रहे हैं। उनके मुताबिक, पिछले एक वर्ष में विदेशी निवेशकों ने करीब 23 अरब डॉलर की निकासी की है।

उन्होंने कहा, “NRI के लिए दरवाजे खोलना सकारात्मक कदम है, लेकिन सरकार को यह भी देखना होगा कि विदेशी निवेश बाहर क्यों जा रहा है। यदि हम टिकाऊ पूंजी प्रवाह चाहते हैं, तो हमें भरोसा वापस लाना होगा, केवल निवेश सीमा बढ़ाना पर्याप्त नहीं है।”

संतुलित रणनीति की जरूरत

राघव चड्ढा का मानना है कि पूंजी बाजार में स्थिरता और निवेशकों का विश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने संकेत दिया कि दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती के लिए सरकार को व्यापक नीति सुधारों और पारदर्शिता पर भी ध्यान देना होगा।

बजट 2026 में घोषित यह बदलाव प्रवासी भारतीयों के लिए अवसर लेकर आया है, लेकिन साथ ही विदेशी निवेश के रुझान को लेकर नई बहस भी छेड़ गया है।


इसे भी पढ़ें : मथुरा: अगवा पोस्टमास्टर की गोली मारकर हत्या, शव जलाने की कोशिश; पत्नी ने शिनाख्त से किया इनकार


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!