Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

आप सांसद संजय सिंह का बीजेपी पर हमला – ‘स्वदेशी का नारा सिर्फ दिखावा’

Published on: September 22, 2025
AAP MP Sanjay Singh
द देवरिया न्यूज़ ,सुल्तानपुर में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बीजेपी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ नारे को पूरी तरह दिखावा करार दिया।
संजय सिंह ने कहा,

“प्रधानमंत्री का रहन-सहन, कपड़े, पेन, मोबाइल, सब कुछ विदेशी सामान पर निर्भर है। वह अमेरिका, चीन और जापान पर निर्भर हैं। जब डोनाल्ड ट्रम्प जैसे नेता उन पर दबाव डालते हैं, तभी यह स्वदेशी-स्वदेशी चिल्लाने लगते हैं। लोगों को मूर्ख समझना बंद कीजिए। स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए आपने क्या कदम उठाए हैं?”

उन्होंने आगे कहा कि गलवान घाटी की घटना के बाद जब चीन ने 20 भारतीय जवानों को शहीद कर दिया था, तब भी भारत का चीन से व्यापार 39 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

“ऐसे में किसी भाजपाई को स्वदेशी शब्द मुंह से नहीं निकालना चाहिए। अगर कोई स्वदेशी की बात करता है तो उसके मुंह में छाले पड़ने चाहिए।”

मतदाता सूची में धांधली का आरोप
संजय सिंह ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का भी बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले नई दिल्ली क्षेत्र में 42,000 वोट काट दिए गए थे।

“14 विधानसभाओं में हजारों वोट काटने के लिए बीजेपी नेताओं ने एप्लिकेशन दिए। जहां तीन वोट थे वहां 33 कर दिए गए, जहां पांच वोट थे वहां 25 कर दिए गए। यह चुनावी फ्रॉड है। चुनाव आयोग इस पर कार्रवाई नहीं करता क्योंकि वह भी इन घपलों में शामिल है। ऐसे मामलों में सुप्रीम कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए।”

फिल्मों के जरिए राजनीति पर भी साधा निशाना
सीएम योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म और हाल ही में आई कई राजनीतिक फिल्मों पर संजय सिंह ने तंज कसा। उन्होंने कहा,
“बंगाल फाइल, उदयपुर फाइल जैसी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं। मोदी के नाम पर बनी फिल्म भी नहीं चली। यहां तक कि अटल जी के नाम पर बनी फिल्म भी फ्लॉप रही। जनता अब इस तरह की राजनीति से ऊब चुकी है।”

इसे भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों का लिया जायजा

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!