Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया के बिंदही गांव में किशोर की पोखरे में डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर

Published on: October 27, 2025
In Bindahi village of Deoria

द देवरिया न्यूज़,देवरिया। जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के बिंदही गांव में रविवार सुबह एक 12 वर्षीय किशोर छोटू पाल की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 10 बजे हुई, जिससे पूरे गांव में शोक और मातम की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, छोटू पाल अपने एक मित्र के साथ गांव के पास स्थित पोखरे में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथी किशोर के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला। अचेतावस्था में छोटू को तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पथरदेवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बघौचघाट पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए देवरिया भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह दुर्घटनात्मक मौत प्रतीत होती है, जबकि अंतिम कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। परिजनों के अनुसार छोटू गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र था। उसके पिता राम प्रताप पाल की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। छोटू अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था और पढ़ाई में होशियार माना जाता था।

छोटू की मौत की खबर से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। उसकी मां संगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि बड़े भाई और अन्य रिश्तेदारों की आंखें नम थीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।


इसे भी पढ़ें : देवरिया में दलित बस्ती के बीच बन रहे ईंट भट्ठे पर बवाल: ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत, निर्माण पर रोक की मांग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Family members were sleeping on the roof.

छत पर सो रहे थे परिवार के सदस्य,चोरों ने 20 लाख के जेवर और 88 हजार नकदी उड़ाई

on the pretext of curing his son

बेटे को ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी ओझा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Leave a Reply