Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

यूएई पहुंचे पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर, बढ़ते तनाव के बीच अहम बैठक

Published on: February 17, 2026
Pakistan's fields reached UAE

द देवरिया न्यूज़,इस्लामाबाद : पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर अचानक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दौरे पर पहुंचे हैं। उनका यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान और यूएई के संबंधों में तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौते के बाद यूएई की नाराजगी बढ़ी है और उसने पाकिस्तान से कर्ज चुकाने का दबाव भी बनाया है।

अबू धाबी में उच्चस्तरीय बैठक

दौरे के दौरान असीम मुनीर ने अबू धाबी के डिप्टी रूलर और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर शेख तहनून बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, बैठक में आर्थिक सहयोग, निवेश और सुरक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई।

ISPR ने बताया कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय घटनाक्रम पर भी विचार-विमर्श किया और शांति व स्थिरता बनाए रखने के लिए निरंतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। असीम मुनीर ने इस दौरान कहा कि यूएई की सुरक्षा और स्थिरता, पाकिस्तान की सुरक्षा से जुड़ी हुई है।

यूएई के समर्थन के लिए जताया आभार

बैठक में फील्ड मार्शल मुनीर ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के क्षेत्र में यूएई द्वारा लंबे समय से दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह समर्थन दोनों देशों के ऐतिहासिक और भाईचारे के रिश्तों को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान में आर्थिक और सामाजिक विकास में यूएई की रचनात्मक भूमिका की सराहना की।

बढ़ता कूटनीतिक दबाव

हाल के दिनों में पाकिस्तान और यूएई के संबंधों में तनाव की खबरें सामने आई हैं। एक सप्ताह पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत की थी, लेकिन बताया जा रहा है कि इससे स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। इसके बाद असीम मुनीर का यह दौरा कूटनीतिक प्रयासों का हिस्सा माना जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले महीने असीम मुनीर ने सऊदी अरब का भी दौरा किया था। ऐसे में खाड़ी क्षेत्र की बदलती रणनीतिक परिस्थितियों के बीच पाकिस्तान संतुलन साधने की कोशिश करता दिख रहा है।


इसे भी पढ़ें : देवरिया: पिकअप-बाइक की टक्कर के बाद लगी आग, महिला की जिंदा जलकर मौत, पति घायल


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!