Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ईडी ने शुरू की शुभम जायसवाल और उसके पिता की संपत्तियों की जांच, भगोड़ा घोषित करने की तैयारी

Published on: December 4, 2025
ED started Shubham Jaiswal

द देवरिया न्यूज़ : अरबों रुपये के कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार में आरोपी शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला जायसवाल की संपत्तियों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लखनऊ ने तेज कर दी है। मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज होने के बाद ईडी की दो टीमों ने मंगलवार को वाराणसी में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।

ईडी की पहली टीम आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रहलाद घाट स्थित कायस्थ टोला में शुभम के बंद पड़े मकान पर पहुंची। बाहर ताला लगे होने के कारण टीम ने वहां नोटिस चस्पा कर दिया। दूसरी टीम ने सिगरा थाना क्षेत्र के बादशाह बाग स्थित उसके दूसरे आवास पर भी कार्रवाई की। ईडी लखनऊ जोनल कार्यालय आरोपी शुभम, उसके माता-पिता और रिश्तेदारों की संपत्तियों की बारीकी से जांच कर रहा है। कार्रवाई का नेतृत्व सहायक निदेशक प्रवीण कुमार ने किया।

कमिश्नरेट पुलिस तैयार कर रही भगोड़ा और रेड कॉर्नर नोटिस

कमिश्नरेट पुलिस आरोपी शुभम जायसवाल को भगोड़ा घोषित कराने और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी में है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि कोर्ट में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

शैली ट्रेडर्स का संचालक और 100 करोड़ रुपये के अवैध कारोबार का मुख्य आरोपी शुभम वर्तमान में दुबई में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस जल्द उसके प्रत्यर्पण प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और एनडीपीएस एक्ट में वांछित शुभम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगातार काम कर रही हैं। एसआईटी के साथ अन्य एजेंसियां भी लगाई गई हैं।

कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

शुभम जायसवाल के खिलाफ सोनभद्र, जौनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, चंदौली सहित कई जिलों में मामले दर्ज हैं। उसके पिता भोला प्रसाद को सोनभद्र पुलिस ने कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार, भोला भी दुबई भागने की कोशिश में एयरपोर्ट पहुंचा था। पूछताछ में उसने बताया कि शुभम दुबई में छिपा हुआ है।


इसे भी पढ़ें : रोहिंग्या शरणार्थियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: कहा—‘घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट नहीं बिछा सकते’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Khukhundu PHC of Deoria

देवरिया के खुखुंदू पीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, प्रभारी चिकित्साधिकारी मिले अनुपस्थित

Agriculture Minister Surya Pratap Shahi

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बघौचघाट थाने का किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था पर दिए निर्देश

Basic Education Department in Deoria

देवरिया में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, डीएम ने शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

Inauguration of Krishi Bhavan in Deoria

देवरिया में कृषि भवन का लोकार्पण, मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- किसानों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे योजनाओं का लाभ

Kejriwal before Punjab elections

पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- ‘औरंगजेब की तरह मोदी ने भी कब्जा किया’

Owaisi on rising prices of cotton

सूत की बढ़ती कीमतों पर ओवैसी ने केंद्र से मांगा हस्तक्षेप, बोले- पावरलूम उद्योग गहरे संकट में

Leave a Reply