Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

गोपालगंज में जनसुराज नेता डॉ. शशि शेखर ने नामांकन वापस लिया, भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह को मिला फायदा

Published on: October 21, 2025
Jansuraj leader in Gopalganj
द देवरिया न्यूज़ ,गोपालगंज। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच गोपालगंज सदर विधानसभा (101) से जनसुराज के वरिष्ठ नेता और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शशि शेखर सिन्हा ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। इस अप्रत्याशित कदम से क्षेत्र का राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गया है।

नामांकन वापस लेने के बाद एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह सीधे डॉ. सिन्हा के अंबेडकर चौक स्थित आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान डॉ. सिन्हा ने बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए चुनावी दौड़ से हटने की बात कही। उन्होंने कहा, “हम सब एक हैं,”—उनका यह बयान भाजपा और एनडीए की एकजुटता के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि डॉ. शशि शेखर सिन्हा के पीछे हटने से गोपालगंज सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह की स्थिति और मजबूत हो गई है। वहीं, विपक्षी खेमे में इस घटनाक्रम से नई रणनीतिक हलचल शुरू हो गई है।

मुंगेर में भी VIP को झटका
इसी बीच मुंगेर जिले में भी महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के वरिष्ठ नेता सकलदेव बिंद ने अपना नामांकन पत्र वापस लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह कार्यक्रम टेटिया बंबर प्रखंड के हाथीनाथ मैदान में आयोजित हुआ, जहां सकलदेव बिंद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होते ही उन्होंने महागठबंधन पर अति पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि अब बिंद समाज और अति पिछड़ा वर्ग महागठबंधन को वोट नहीं देगा।

इन दो बड़े नेताओं के फैसलों से बिहार की चुनावी सियासत में एनडीए को स्पष्ट मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलती दिख रही है, वहीं महागठबंधन और जनसुराज के लिए यह चुनावी समीकरणों में झटका साबित हो सकता है।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Leave a Reply

error: Content is protected !!