Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की मेगा डील की तैयारी, फरवरी में हो सकता है समझौता

Published on: January 15, 2026
114 Rafale fighters between India and France
द देवरिया न्यूज़,पेरिस : भारतीय वायुसेना में लड़ाकू विमानों की कमी को दूर करने के लिए भारत ने फ्रांस से राफेल फाइटर जेट खरीदने का फैसला कर लिया है। फ्रांस की डिफेंस वेबसाइट Avions Legendaires की रिपोर्ट के अनुसार, भारत राफेल का सबसे उन्नत संस्करण खरीदने की तैयारी में है। इस बहुप्रतीक्षित समझौते पर फरवरी में हस्ताक्षर होने की संभावना है, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर आएंगे।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत और फ्रांस के बीच कुल 114 राफेल लड़ाकू विमानों की डील होगी। यह सौदा ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत किया जाएगा, जिसके अंतर्गत बड़ी संख्या में राफेल विमानों का निर्माण भारत में स्थानीय स्तर पर होगा।

बताया गया है कि समझौते के पहले चरण में भारत को 90 नए राफेल F4 लड़ाकू विमान छोटी और मध्यम अवधि में मिलेंगे। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना के पास पहले से मौजूद 36 राफेल विमानों को भी F4 मानक में अपग्रेड किया जाएगा। यह अपग्रेडेशन उसी तर्ज पर होगा, जैसा फ्रांसीसी वायुसेना और नौसेना के विमानों के साथ किया जा रहा है।
डील के दूसरे चरण में मध्यम और लंबी अवधि के लिए 24 राफेल F5 विमानों का एक अलग बैच शामिल होगा। हालांकि, इन F5 विमानों का निर्माण भारत में नहीं, बल्कि फ्रांस में ही डसॉल्ट एविएशन द्वारा किया जाएगा।
राफेल F5 को लेकर कुछ तकनीकी और रणनीतिक अड़चनें अभी बाकी हैं। फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि भारत अपने राफेल F4 विमानों को स्वतंत्र रूप से F5 मानक में अपग्रेड कर पाएगा या नहीं। साथ ही यह भी तय नहीं हो पाया है कि पुराने राफेल F3 विमानों, जिन्हें F4 में बदला जाएगा, उन्हें आगे चलकर F5 में बदला जा सकेगा या नहीं।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों फरवरी में भारत में होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट (16–20 फरवरी) में हिस्सा लेने आ रहे हैं। इसी दौरान इस रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, 114 राफेल विमानों की यह डील करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये यानी लगभग 36 अरब डॉलर से अधिक की हो सकती है। हालांकि, फ्रांसीसी मीडिया का कहना है कि डील की अंतिम राशि को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन यह समझौता इतना बड़ा होगा कि इससे फ्रांस की जीडीपी में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है।
फ्रांसीसी मीडिया ने यह भी दावा किया है कि भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ राफेल विमानों के प्रभावी इस्तेमाल के बाद इन पर भरोसा और मजबूत हुआ है। यही वजह है कि यह डील राफेल की आलोचना करने वालों को करारा जवाब मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : सोनू कश्यप हत्याकांड: सांसद चंद्रशेखर को पीड़ित परिवार से मिलने से रोका गया, मामला और गरमाया


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Two day natural in Deoria

देवरिया में दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का समापन, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- प्राकृतिक खेती से बदलेगी भारत की तस्वीर

DM Madhusudan Hulgi in Deoria

देवरिया में डीएम मधुसूदन हुल्गी का औचक निरीक्षण, दो संपत्तियों के स्टांप मूल्य पाए गए सही

Dancer murdered during a dance performance in Gopalganj.

देवरिया के चर्चित रामायण यादव डांस ड्रामा पार्टी के डांसर की बिहार में कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या

Deoria administration regarding Muharram

मोहर्रम को लेकर देवरिया प्रशासन अलर्ट, मंडलायुक्त और डीआईजी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Deoria Illegal country-made pistol and cartridges

देवरिया: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज

Agriculture Minister Surya Pratap Shahi

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिया प्राकृतिक खेती का संदेश, कहा- “उपजाऊ धरती, स्वस्थ देश”

Leave a Reply

error: Content is protected !!