Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

स्वदेशी मेले में सांसद शशांक मणि बोले—‘आत्मनिर्भर भारत अभियान भारतीय संस्कृति की आत्मा’

Published on: October 11, 2025
MP Shashank in Swadeshi Fair
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया क्लब में शुक्रवार को ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत स्वदेशी मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन एवं निरीक्षण सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सांसद ने मेले में प्रदर्शित स्वदेशी उत्पादों का अवलोकन किया और महिला लाभार्थियों को सम्मानित किया।

सांसद शशांक मणि ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं की आत्मा स्वदेशी भावना में निहित है। उन्होंने कहा कि जब समाज के विभिन्न वर्ग अपनी बनाई वस्तुओं का निर्माण और उपयोग करते हैं, तो हम अपनी जड़ों से जुड़ने के साथ आत्मसम्मान को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ का उद्देश्य देश को बाहरी निर्भरता से मुक्त कर स्थानीय उद्योगों और कारीगरों को सशक्त बनाना है। इससे देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और भारत वैश्विक आपूर्ति केंद्र के रूप में उभरेगा।

रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि स्वदेशी अभियान का मकसद समाज के हर वर्ग को राष्ट्रीय विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि भारत के पास अपार संसाधन हैं, और अगर इनका सही उपयोग किया जाए तो देश की आर्थिक शक्ति को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें।

भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘स्वदेशी’ अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि इन अभियानों से किसानों, महिलाओं, उद्यमियों और छोटे व्यापारियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। उन्होंने कहा कि “जब हम भारत में बने उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तभी देश सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर बन सकेगा।”

कार्यक्रम का संचालन पंकज शुक्ला ने किया। इस अवसर पर अभियान के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद शाही, सह संयोजक अभयनाथ तिवारी, निर्मला गौतम, मुकुल मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, नगर महामंत्री सुधीर मद्धेशिया, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, अजय शाही, गंगा सिंह कुशवाहा, अजय दुबे, अंकुर राय समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

मेले में स्थानीय उत्पादों की विविधता और पारंपरिक हस्तकला की झलक देखने को मिली, जिससे यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत के संदेश को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करता नजर आया।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Deoria Agriculture-related remarks made in Majhauli Raj

देवरिया : मझौलीराज में बोले कृषि मंत्री शाही- डबल इंजन सरकार ने देवरिया में कराए 12 हजार करोड़ के विकास कार्य

Leave a Reply

error: Content is protected !!