Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में महिला की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकता मिला शव

Published on: September 5, 2025
of a woman in Deoria
द देवरिया न्यूज़ : खुखुंदू थाना क्षेत्र के नरंगा गांव में गुरुवार को एक मां की आत्महत्या की घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। 35 वर्षीय नंदनी पांडेय का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला, जिसकी सूचना परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को दी। नंदनी पांडेय, अपने पति अशोक पांडेय के गुजरात में रहने के कारण, गांव में अपनी तीन बेटियों – पल्वी (14), लोली (10) और नायरा (5) के साथ रह रही थीं। अशोक पांडेय करीब 15 साल पहले तरकुलवा थाना क्षेत्र के रतनपुरा से नरंगा गांव आए थे और तब से यहीं बस गए।
गुरुवार सुबह बच्चियों ने जब मां के कमरे का दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने पीछे की खिड़की से झांककर देखा, जहां मां को फंदे से लटका देख वे चीख पड़ीं। बेटियों की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।
घटना की जानकारी नंदनी के भतीजे जयप्रकाश पांडेय ने पुलिस को दी। खुखुंदू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि नंदनी ने दुपट्टे से पंखे की कुंडी में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। ग्रामीणों और परिजनों के मुताबिक, नंदनी की मानसिक स्थिति को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े : तरकुलवा से लापता दो छात्र कानपुर रेलवे स्टेशन पर मिले

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “देवरिया में महिला की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकता मिला शव”

Leave a Reply

error: Content is protected !!