Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

प्रियंका चोपड़ा ने बताया करवा चौथ का खास किस्सा, चांद देखने के लिए निक जोनस ले गए प्लेन में

Published on: December 23, 2025
Priyanka Chopra told about Karva Chauth

द देवरिया न्यूज़,बॉलीवुड : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन के पहले एपिसोड में मेहमान बनकर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने और दिलचस्प किस्से साझा किए। खास तौर पर उन्होंने पति निक जोनस के साथ करवा चौथ सेलिब्रेशन का एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर खुद कपिल शर्मा भी हैरान रह गए।

प्रियंका ने बताया कि करवा चौथ पर चांद देखने के लिए उन्हें कई बार अजीब परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा,
“हमने बहुत ही अजीब-अजीब जगहों पर चांद ढूंढने की कोशिश की है। एक बार स्टेडियम में शो चल रहा था, 60-70 हजार लोग मौजूद थे। बादल थे, बारिश होने वाली थी। 10 बज गए, 11 बज गए, लेकिन चांद दिख ही नहीं रहा था।”

इसके बाद प्रियंका ने जो रोमांटिक किस्सा सुनाया, उसने सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने बताया,
“वो (निक जोनस) मुझे अपने प्लेन में लेकर गए, बादलों के ऊपर। वहां चांद दिखा और मैंने व्रत तोड़ा।”

प्रियंका की यह बात सुनकर कपिल शर्मा ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या उन्होंने फ्लाइट में सिर्फ व्रत ही तोड़ा? इस पर प्रियंका ने हंसते हुए जवाब दिया,
“मिठाई भी खाई।”
यह सुनकर शो में मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

प्रियंका ने यह भी बताया कि उनकी सास उन्हें करवा चौथ पर सरगी भेजती हैं, जिससे उनका यह त्योहार और भी खास हो जाता है।

फिल्मों को लेकर भी दिया अपडेट

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। प्रियंका ने शो में कंफर्म किया कि यह फिल्म करीब 1300 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बन रही है।

वहीं हॉलीवुड में प्रियंका जल्द ही फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी।
कपिल शर्मा की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में दिखाई दिए हैं।


इसे भी पढ़ें : दिल्ली की जहरीली हवा पुरुषों के फेफड़ों पर ज्यादा भारी, पांच साल के शोध में चौंकाने वाला खुलासा


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!