Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कुशीनगर: सड़क पर गिरे व्यक्ति को कार ने रौंदा, मौत का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Published on: August 10, 2025
Kushinagar Fell on the road
द देवरिया न्यूज़ : कुशीनगर जिले के पडरौना में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। फुटेज से साफ हुआ कि एक व्यक्ति शराब के नशे में सड़क पर गिर पड़ा था और कुछ ही पलों बाद एक अर्टिगा कार उसे कुचलते हुए निकल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी में देखा गया कि रात करीब 10:30 बजे पडरौना बस स्टैंड के सामने मुख्य सड़क के किनारे एक कार खड़ी थी। तभी एक व्यक्ति, जो काली शर्ट पहने हुए था और हाथों में चप्पल लिए था, पीछे से आता है। वह सड़क पर ही चप्पल पहनने की कोशिश करता है, लेकिन नशे की हालत में संतुलन खो बैठता है और वहीं गिरकर अचेत हो जाता है।
इस दौरान सड़क से कई लोग गुजरे, लेकिन किसी ने भी उसे सड़क से हटाने की कोशिश नहीं की। कुछ देर बाद पास में खड़ी अर्टिगा कार का चालक, जो संभवतः अंधेरे और गिरा हुआ व्यक्ति न देख पाने के कारण, गाड़ी बढ़ा देता है और वह व्यक्ति कार के नीचे आ जाता है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई, जिसमें मृतक की पहचान पडरौना नगर के नौका टोला निवासी राकेश पासवान (40), पुत्र शिवपूजन पासवान के रूप में हुई।
शुरुआत में परिजनों ने राकेश की मौत को संदिग्ध बताते हुए टहलते समय गिर जाने की बात कही थी। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हादसे की असल वजह स्पष्ट हो गई। पडरौना कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार वाहन चालक की तलाश भी जारी है।

इसे भी पढ़े : रक्षाबंधन पर बहनों को मिला यात्रा का तोहफा, फ्री सेवा से खिले चेहरे

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Due to dispute between husband and wife

देवरिया : पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने लगाया फंदा, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान

Deoria Dancer Sonu in Gopalganj

देवरिया : गोपालगंज में नर्तक सोनू हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Father and son on the railway track in Deoria

देवरिया में रेलवे ट्रैक पर पिता-पुत्र के शव मिलने से सनसनी, तीन महीने पहले ही बड़े बेटे की हुई थी मौत

Deoria Police on alert for Muharram

मोहर्रम को लेकर देवरिया पुलिस अलर्ट, एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया फ्लैग मार्च, ताजिया व कर्बला स्थलों का निरीक्षण

New in Ram temple donation embezzlement case

राम मंदिर दान गबन मामले में नया मोड़, पूर्व इंजीनियर के आरोपों पर बोले महंत शशिकांत दास- जांच पूरी होने दें, सच्चाई सामने आ जाएगी

Air India Flight 171 Incident

एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसे पर पायलट संगठन के गंभीर सवाल, AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट पर उठाई आपत्ति

Leave a Reply

error: Content is protected !!