Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

स्कूल संचालक ने नौ वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

Published on: November 24, 2025
The school director told the nine year old

द देवरिया न्यूज़ : देवरिया के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के प्रबंधक पर नौ वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। यह घटना रविवार शाम करीब तीन बजे हुई। पीड़िता कक्षा एक की छात्रा है और उसी गांव की निवासी है। पुलिस ने आरोपी प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद प्रबंधक ने छात्रा को स्कूल बुलाया था। उसने कागजात ठीक कराने का बहाना बनाया। स्कूल में एकांत का फायदा उठाकर प्रबंधक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता की मौसी ने रात में श्रीरामपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रबंधक को हिरासत में ले लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में एक स्कूल प्रबंधक द्वारा नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मौसी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपी हिरासत में है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जांच में सामने आया है कि जिस निजी स्कूल में यह घटना हुई, वह बिना मान्यता के संचालित हो रहा था। घटना से मात्र दो दिन पहले ही खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर इस स्कूल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बावजूद स्कूल का संचालन जारी था, जिससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।


इसे भी पढ़ें : नीतीश कुमार ने दारोगा राय पथ स्थित नवनिर्मित MLA डुप्लेक्स आवास का निरीक्षण किया, जल्द होगा आवंटन

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!