Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में युवती ने की आत्महत्या, मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस कर रही जांच

Published on: August 13, 2025
Girl in Deoria
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया के बरहज क्षेत्र के समोगर गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को युवती का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। काजल बरांव में एक दुकान पर सेल्समैन का काम करती थी। काजल रामअधार चौरसिया की पुत्री थी। वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उनकी दोनों बड़ी बहनें विवाहित हैं और अपने-अपने ससुराल में रहती हैं। घटना से पहले काजल ने अपनी मां अन्नपूर्णा देवी से घबराहट होने की बात कही थी। इसके बाद वह अकेले कमरे में सोने चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसआई चंद्रशेखर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ काजल का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार के अनुसार शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी जमा हो गए।

इसे भी पढ़े : पड़ोसियों में पार्किंग को लेकर विवाद बना जानलेवा, महिला की मौत, 6 पर केस दर्ज

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “देवरिया में युवती ने की आत्महत्या, मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस कर रही जांच”

Leave a Reply

error: Content is protected !!