Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ई-केवाईसी न कराने पर नहीं मिलेगा राशन, कार्ड हो सकता है निरस्त

Published on: September 8, 2025
Not getting e-KYC done
द देवरिया न्यूज़ : सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से इस बार ई-केवाईसी न कराने वाले राशन कार्डधारकों को अनाज नहीं दिया जाएगा। खाद्य एवं रसद विभाग ने ऐसे कार्डधारकों का राशन अस्थायी रूप से होल्ड करने और तीन माह के भीतर ई-केवाईसी पूरी न होने पर राशन कार्ड निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
राशन वितरण की तिथि: 10 से 25 सितंबर
इस बार राशन वितरण दो शिफ्टों में किया जाएगा। शासन के आदेशानुसार, जिन लाभार्थियों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें इस बार राशन नहीं मिलेगा। हालांकि, राशन कार्ड में शामिल पाँच वर्ष तक के बच्चों को छूट दी गई है — उनके हिस्से का राशन जारी रहेगा।
जिले में 3.25 लाख लाभार्थियों ने अब तक नहीं कराया ई-केवाईसी
जिले में हर महीने लगभग 23.63 लाख लाभार्थियों को निशुल्क राशन दिया जाता है। इसमें:
  • अंत्योदय कार्डधारकों को:
    • 14 किलो गेहूं
    • 21 किलो चावल
    • हर तीन महीने पर 3 किलो चीनी
  • पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट:
    • 2 किलो गेहूं
    • 3 किलो चावल
आपूर्ति विभाग के अनुसार, जिले के कुल राशन कार्डधारकों में से अब तक लगभग 3.25 लाख लाभार्थियों ने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
“दुकानदार से संपर्क कर तुरंत कराएं ई-केवाईसी” — जिला पूर्ति अधिकारी
जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिन कार्डधारकों की ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, वे अपनी संबंधित राशन दुकान पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे समय रहते ई-केवाईसी करवा लें, ताकि राशन वितरण में कोई बाधा न आए।

इसे भी पढ़े : पथरदेवा अंडर-14 महिला फुटबॉल विजेता टीम की खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

1 thought on “ई-केवाईसी न कराने पर नहीं मिलेगा राशन, कार्ड हो सकता है निरस्त”

Leave a Reply

error: Content is protected !!