Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Published on: March 10, 2026
of SP workers in Deoria
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के सुभाष चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड और छात्र सभा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में गैस सिलेंडर, बैनर और तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने महंगाई और बढ़ती जीवनयापन लागत को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।

समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। रसोई गैस के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी आम जनता, खासकर महिलाओं के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनेगी। उन्होंने कहा कि विश्व महिला दिवस से ठीक पहले इस तरह की बढ़ोतरी सरकार की महिलाओं के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाती है।

वहीं समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने अधिकारियों के बेलगाम होने और भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाया। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन उन्हें उनकी उपज का उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान, किसान, महिलाएं, मजदूर और व्यापारी सभी वर्ग महंगाई से परेशान हैं।

इस प्रदर्शन में अवनीश यादव, अभय शंकर, बलवंत पहलवान, रामविश्वास, हरिकेवल, गुड्डू, हरिकेश, अनीश कुशवाहा, विजय यादव, इमरान, गिरीश जायसवाल, सूरज यादव, देवेश, मनीष सैथवार, आकाश, काका चौधरी, अशोक चौहान, सुनील यादव, अजीत सिंटू, विशाल और राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!