Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बीच भावुक हुए रिंकू सिंह, पिता के बिना अधूरा रहा जश्न

Published on: March 10, 2026
Amidst T20 World Cup victory
द  देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। फैंस से लेकर खिलाड़ी तक सभी इस जीत का जश्न मना रहे हैं। लेकिन टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए यह खुशी थोड़ी भावुक भी है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।
रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का 27 फरवरी को 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। भारत का जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबला 26 फरवरी को खेला गया था। उसी दौरान रिंकू को अपने पिता की गंभीर तबीयत की खबर मिली, जिसके बाद वह परिवार के पास पहुंच गए थे। उनके पिता नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती थे।
हालांकि इसके बाद रिंकू टीम के साथ जुड़ गए और मैच खेला, लेकिन अगले ही दिन उनके पिता के निधन की खबर आ गई। इस मुश्किल घड़ी में रिंकू वापस घर लौटे और परिवार के साथ समय बिताया। बाद में उन्होंने फिर से टीम इंडिया को जॉइन किया और टूर्नामेंट में देश के लिए खेलना जारी रखा।
रिंकू सिंह के लिए यह वर्ल्ड कप जीत इसलिए भी खास है क्योंकि 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे और सिर्फ ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम के साथ गए थे। उस समय भारत के चैंपियन बनने के बावजूद वह आधिकारिक रूप से वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे।
लेकिन 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने टीम का हिस्सा बनकर न सिर्फ शानदार प्रदर्शन किया बल्कि अपने पिता का सपना भी पूरा कर दिया। हालांकि आज अगर उनके पिता जीवित होते तो बेटे की इस उपलब्धि पर उन्हें सबसे ज्यादा गर्व होता। यही वजह है कि वर्ल्ड कप जीत की इस खुशी के बीच रिंकू सिंह अपने पिता को जरूर याद कर रहे होंगे।

इसे भी पढ़ें : ससुराल पहुंचकर दामाद ने पत्नी और सास को पीटा, सास का हाथ टूटा, थाने में शिकायत


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Leave a Reply

error: Content is protected !!