Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: चोरी की बाइकों से शराब तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 10 बाइक और शराब बरामद

Published on: December 7, 2025
Deoria Liquor from stolen bikes
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों से शराब तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें, 31.68 लीटर अंग्रेजी शराब, फर्जी नंबर प्लेट, औजार और मॉडिफाइड पेट्रोल टैंक बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर बंगरुआ स्थित कम्पोजिट अंग्रेजी शराब व बीयर दुकान के पीछे घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर-दबोचा। जांच में सामने आया कि तस्कर मोटरसाइकिल की सीट और पेट्रोल टंकी को काटकर विशेष रूप से मॉडिफाई करते थे और उसी में शराब छिपाकर बिहार व आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान सुदामा सिंह (निवासी चौकीहसन, थाना जी.बी.नगर तरवारा, जिला सीवान), नितेश कुमार (निवासी इन्दौली, थाना महराजगंज, जिला सीवान) और राजकुमार शाह (निवासी दीनदयालपुर, थाना जी.बी.नगर तरवारा, जिला सीवान, बिहार) के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान जब्त बाइकों से 122 टेट्रा पैक और 28 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹30,000 बताई जा रही है। वहीं बरामद 10 मोटरसाइकिलों की कीमत करीब ₹4 लाख आंकी गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : पथरदेवा में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने एसआईआर कार्य की समीक्षा, अधूरे फॉर्म पर जताई नाराजगी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

1 thought on “देवरिया: चोरी की बाइकों से शराब तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 10 बाइक और शराब बरामद”

Leave a Reply

error: Content is protected !!