Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

अक्टूबर के पहले सप्ताह में सीएम योगी का देवरिया दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

Published on: September 28, 2025
in the first week of October
द देवरिया न्यूज़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अक्टूबर के पहले सप्ताह में देवरिया दौरा प्रस्तावित है। उनका कार्यक्रम रुद्रपुर तहसील के कन्हौली गांव स्थित श्रीनेत ग्लोबल स्कूल और आर्चरी अकादमी में होने की संभावना है। इसे लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शनिवार को अधिकारियों की टीम ने संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने संभाली मोर्चा
उप जिलाधिकारी रुद्रपुर हरिशंकर लाल, खंड विकास अधिकारी एजाज अहमद, कोतवाल अनिल कुमार और चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य ने स्कूल परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने हेलीपैड स्थल, मुख्य मार्ग और सेफ हाउस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कन्हौली इंटर कॉलेज के खेल मैदान और विद्यालय के आसपास के अन्य मैदानों को भी वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में देखा गया।
मानक के अनुरूप तैयारियों पर जोर
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात की व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी तैयारियां मानक के अनुरूप होनी चाहिए।
अकादमी संचालक से हुई चर्चा
विद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधु सिंह और आर्चरी अकादमी के संचालक संजीव कुमार सिंह (अर्जुन और द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित) भी मौके पर मौजूद रहे। एसडीएम ने उनसे कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच व्यवस्था और अकादमी में संभावित गतिविधियों पर सुझाव लिए।
स्थानीय लोग भी रहे मौजूद
निरीक्षण के समय समाजसेवी संकट मोचन चतुर्वेदी, पंकज कुमार, अखिलेश्वर सिंह, अनिल सिंह, सुभाष चौधरी, आलेख त्रिपाठी और अमित सिंह सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद थे।

इसे भी पढ़े : देवरिया में 29 सितंबर से चलेगा किसान पंजीकरण अभियान, बिना रजिस्ट्री नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ : जिलाधिकारी दिव्या मित्तल

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Leave a Reply

error: Content is protected !!