Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी पर बड़ी कार्रवाई: कुलगाम, शोपियां और सोपोर में सैकड़ों ठिकानों पर छापेमारी

Published on: November 13, 2025
Jamaat-e-Islami in Jammu and Kashmir

द देवरिया न्यूज़ : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (JeI) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। कुलगाम, शोपियां और सोपोर जिलों में पुलिस ने एक साथ सैकड़ों ठिकानों पर छापेमारी कर संगठन की गतिविधियों पर शिकंजा कस दिया है।

कुलगाम में 200 से अधिक ठिकानों पर छापे

कुलगाम पुलिस ने जिलेभर में 200 से अधिक स्थानों पर छापे मारे। यह कार्रवाई जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों और उनके सहयोगियों के घरों व परिसरों में की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आतंकी तंत्र और उसके स्थानीय समर्थन नेटवर्क को ध्वस्त करना है।

शोपियां और सोपोर में भी सर्च ऑपरेशन जारी

शोपियां जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं। वहीं, सोपोर में भी पुलिस ने संगठन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है और 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह अभियान संगठन की गतिविधियों, फंडिंग स्रोतों और नेटवर्क की जांच से जुड़ा है।

आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त

छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि कई जमात सदस्यों से पूछताछ जारी है ताकि आतंकी नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके।

एक डॉक्टर हिरासत में लिया गया

इस बीच, कुलगाम निवासी एक डॉक्टर को भी सीआईके (Counter Intelligence Kashmir) की टीम ने श्रीनगर से हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर ने करीब तीन साल पहले सरकारी नौकरी छोड़ दी थी और हाल ही में उसने कई निजी गाड़ियां खरीदीं, जिसके बाद उसकी वित्तीय गतिविधियों पर संदेह जताया गया। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है।


इसे भी पढ़ें : धर्मेंद्र को मिली अस्पताल से छुट्टी, अब घर पर होगा इलाज — फैंस ने ली राहत की सांस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Premises linked to AAP leader Sanjeev Arora

AAP नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बड़ी कार्रवाई

New warmth in Nepal-India relations

नेपाल-भारत रिश्तों में नई गर्माहट, नेपाली नेताओं के भारत दौरे के बाद बढ़ीं उच्चस्तरीय वार्ता की उम्मीदें

Leave a Reply