Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

नीतीश कुमार के बयान से बढ़ी अटकलें: क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?

Published on: March 19, 2026
Increased due to Nitish Kumar's statement
द  देवरिया न्यूज़,पटना : बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बयान ने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। बुधवार को जमुई में समृद्धि यात्रा के दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा, “अब यही सब काम करेंगे।” उनके इस बयान को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि सम्राट चौधरी को भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
नीतीश कुमार का यह बयान ऐसे समय आया है जब उनके राज्यसभा जाने की अटकलें भी जोरों पर हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अगर नीतीश कुमार राज्य की सक्रिय राजनीति से अलग होते हैं, तो उनके उत्तराधिकारी के रूप में सम्राट चौधरी का नाम आगे आ सकता है। सूत्रों के अनुसार, अप्रैल के मध्य के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं पर भी चर्चाएं तेज हैं, हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जमुई में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने जिस तरह से सार्वजनिक मंच से सम्राट चौधरी की ओर इशारा करते हुए यह बात कही, उसने सियासी संकेतों को और मजबूत कर दिया है। पिछले कुछ समय से बिहार में अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं, जिनमें सम्राट चौधरी का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।
इससे पहले मंगलवार को भागलपुर में भी एक घटना ने इस चर्चा को हवा दी थी। समृद्धि यात्रा के दौरान आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मंच संचालक से एक गलती हो गई थी। एंकर ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को “मुख्यमंत्री” कहकर संबोधित कर दिया था। इस पर सम्राट चौधरी थोड़े असहज नजर आए, जबकि नीतीश कुमार मुस्कराते हुए दिखे और उन्होंने स्थिति को संभालते हुए सम्राट के कंधे पर हाथ रख दिया।
अब भागलपुर की इस घटना और जमुई में दिए गए ताजा बयान को जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार के इशारे भविष्य के नेतृत्व को लेकर संकेत दे सकते हैं, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी और गठबंधन स्तर पर ही होगा।
फिलहाल बिहार की सियासत में यह सवाल बना हुआ है कि अगर नीतीश कुमार पद छोड़ते हैं तो अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक घोषणा का इंतजार अभी बाकी है।

इसे भी पढ़ें :  देवरिया : मोतीपुर ग्राम सभा में दावत-ए-रोजा इफ्तार का आयोजन, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी झलक


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!