Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

रूसी एंकर की आपत्तिजनक टिप्पणी पर इटली सख्त, राजदूत को किया तलब

Published on: April 23, 2026
Objectionable remarks of Russian anchor
द  देवरिया न्यूज़,रोम : इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के खिलाफ रूसी टीवी एंकर द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विवाद गहरा गया है। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने बताया कि इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए रोम स्थित रूस के राजदूत एलेक्सी पैरामोनोव को तलब किया गया है।
इटली की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसी टीवी होस्ट व्लादिमीर सोलोविओव ने अपने कार्यक्रम में मेलोनी के लिए बेहद अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने इटैलियन और रूसी दोनों भाषाओं में प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

विदेश मंत्री तजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने रूसी राजदूत को विदेश मंत्रालय बुलाकर इस मामले में औपचारिक विरोध दर्ज कराया। उन्होंने इन टिप्पणियों को “गंभीर और अस्वीकार्य” बताया।
इस घटनाक्रम पर इटली की विपक्षी पार्टियों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है और रूसी एंकर की टिप्पणियों की निंदा की है। वहीं, प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया कि इस तरह की टिप्पणियां इटली की नीतियों को प्रभावित नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, “ऐसे मजाक हमें अपना रास्ता बदलने पर मजबूर नहीं करेंगे। हमारा लक्ष्य सिर्फ इटली के हितों की रक्षा करना है और हम उसी दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।”
दरअसल, यूक्रेन मुद्दे पर इटली का रुख रूस के खिलाफ रहा है, जिसके चलते दोनों देशों के संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं। इसी पृष्ठभूमि में यह विवाद और अधिक संवेदनशील हो गया है। वहीं, हाल के दिनों में अमेरिका और इटली के बीच भी बयानबाजी देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पोप लियो XIV को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद मेलोनी ने कैथोलिक चर्च के सम्मान में उनका विरोध किया था। इस पर ट्रंप ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी।
कुल मिलाकर, इस पूरे घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है, जिसमें रूस, इटली और अमेरिका के बीच बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Development Environment in Pathardeva

पथरदेवा में विकास, पर्यावरण और जनसेवा के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, 23.95 करोड़ की लागत वाले सेतु का किया शिलान्यास

MLA on World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Will run throughout June in the interest of farmers

किसानों के हित में जून भर चलेंगे विशेष कार्यक्रम, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिए निर्देश

Electricity crisis and smart meter in Deoria

देवरिया में बिजली संकट और स्मार्ट मीटर के विरोध में AAP का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Illegal meat and fish shops in Deoria

देवरिया में अवैध मीट-मछली दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, 6 दुकानें सील; अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Ravi Lamichhane's grand welcome in Delhi

दिल्ली में रवि लामिछाने के भव्य स्वागत से नेपाल में राजनीतिक चर्चाएं तेज, भारत-नेपाल रिश्तों पर भी नजर

1 thought on “रूसी एंकर की आपत्तिजनक टिप्पणी पर इटली सख्त, राजदूत को किया तलब”

Leave a Reply