Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : तेज रफ्तार बाइक ने छीनी बुजुर्ग महिला की जान, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Published on: February 11, 2026
Deoria Snatched by a speeding bike
द देवरिया न्यूज़,देवरिया/बघौचघाट : देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा पकड़ियार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय महिला की जान चली गई। सोमवार शाम हुए इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। खेत से घर लौट रही समराजिया देवी को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम समराजिया देवी रोज की तरह अपने खेत से पैदल घर वापस लौट रही थीं। वह सड़क के किनारे चल रही थीं, तभी पश्चिम दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरीं। उनके सिर में गंभीर चोट आई, साथ ही हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरी चोटें लगीं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मंगलवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम बघौचघाट स्थित खनुआ नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय लोगो ने बताया कि समराजिया देवी का एक बेटा भरत विदेश में काम करता है, जबकि घर की जिम्मेदारी बहू आशा देवी संभालती हैं।

हादसे के बाद बाइक चालक मौके पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!