Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, छात्र राजनीति से राष्ट्रीय स्तर तक का सफर

Published on: February 21, 2026
Vinod Jakhar becomes NSUI

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : कांग्रेस ने अपनी छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विनोद जाखड़ की नियुक्ति की है। पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी बयान में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जाखड़ को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने इस पद पर वरुण चौधरी का स्थान लिया है।

हाल ही में कांग्रेस नेतृत्व ने एनएसयूआई अध्यक्ष पद के लिए कई उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया था। विनोद जाखड़ इससे पहले राजस्थान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे और छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

साधारण परिवार से राष्ट्रीय स्तर तक का सफर

विनोद जाखड़ का जन्म 7 सितंबर 1994 को राजस्थान के जयपुर जिले की विराटनगर तहसील के मेढ गांव में हुआ था। वह एक साधारण दलित परिवार से संबंध रखते हैं। चार भाई-बहनों में सबसे बड़े विनोद बचपन में ही अपने परिवार के साथ जयपुर आ गए थे।

उन्होंने जयपुर से पॉलिटिकल साइंस में स्नातक (बीए) की पढ़ाई पूरी की और वर्ष 2017 में समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी) में स्नातकोत्तर (एमए) किया। वर्तमान में वह राजस्थानी भाषा में एमए की पढ़ाई कर रहे हैं।

छात्र राजनीति से बनाई पहचान

विनोद जाखड़ ने छात्र जीवन के दौरान ही छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाना शुरू कर दिया था। वह एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य रहे और संगठन के लिए लगातार काम किया। वर्ष 2014 में वह राजस्थान कॉलेज के अध्यक्ष चुने गए, जिससे उनकी छात्र राजनीति में पहचान मजबूत हुई।

वर्ष 2018 में उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए एनएसयूआई से टिकट मांगा, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल कर छात्रसंघ अध्यक्ष का पद संभाला, जो उनके राजनीतिक सफर का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक

फरवरी 2024 में विनोद जाखड़ को राजस्थान एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही उन्हें देशभर में संगठन को मजबूत करने और छात्र राजनीति में कांग्रेस की पकड़ बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति को कांग्रेस संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!