Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : पथरदेवा में टीबी और संचारी रोगों को लेकर जागरूकता शिविर, फाइलेरिया मरीजों को दिया गया प्रशिक्षण

Published on: May 13, 2026
Deoria TB and communicable disease in Pathardeva
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया के पथरदेवा क्षेत्र स्थित गरीब पट्टी आयुष्मान आरोग्य मंदिर से संबद्ध आंगनबाड़ी केंद्र पर मंगलवार को टीबी एवं संचारी रोग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान फाइलेरिया मरीजों के लिए एमएमडीपी (मॉर्बिडिटी मैनेजमेंट एंड डिसएबिलिटी प्रिवेंशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम पेसेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म (पीएसपी) के सहयोग से संपन्न हुआ।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के नेतृत्व में गठित पीएसपी में ग्राम प्रधान, एएनएम, शिक्षक, कोटेदार, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित फाइलेरिया मरीजों को भी शामिल किया गया है। मंच का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर जागरूक बनाना है।

कार्यक्रम में एएनएम रीता यादव ने टीबी (क्षय रोग) के लक्षणों और बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, लगातार बुखार, भूख न लगना, बलगम में खून आना, कमजोरी या वजन कम होने जैसी समस्या हो तो तुरंत टीबी की जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में टीबी की जांच और इलाज पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है और नियमित दवा लेने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है।

शिविर में फाइलेरिया, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और कालाजार जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए। ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने, घर के आसपास पानी जमा न होने देने, स्वच्छ पानी पीने और भोजन से पहले साबुन से हाथ धोने के लिए जागरूक किया गया।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!