द देवरिया न्यूज़ : जानी-मानी टेक कंपनी ASUS ने भारत में अपना नया डेस्कटॉप एआई सुपरकंप्यूटर Ascent GX10 लॉन्च किया है। यह सुपरकंप्यूटर खासतौर पर डेवलपर्स, एआई रिसर्चर्स और डेटा साइंटिस्ट्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला यह सिस्टम कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाता है।
Ascent GX10 में 128GB LPDDR5x यूनिफाइड रैम दी गई है। सिस्टम को पावर देता है NVIDIA GB10 Grace Blackwell Superchip, जो NVIDIA AI सॉफ्टवेयर स्टैक पर रन करता है। सुपरकंप्यूटर होने के बावजूद इसका आकार काफी छोटा है और इसे एक सामान्य डेस्कटॉप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
Asus Ascent GX10 की कीमत
ASUS Ascent GX10 की कीमत 4.50 लाख रुपये (ref.) रखी गई है। यह दिसंबर से अधिकृत आसुस पार्टनर्स और रिटेलर्स के पास उपलब्ध होगा।
एआई रिसर्च और डेवलपमेंट में काम करने वाले लोग इस मशीन का उपयोग उन्नत एआई मॉडल्स और इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स पर कर सकेंगे।
Ascent GX10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इसमें 20-कोर NVIDIA Grace CPU दिया गया है।
साथ में है अल्ट्रा-पावरफुल NVIDIA Blackwell GPU, जो इसे 1 पेटाफ्लॉप की एआई परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाता है।
सिस्टम में लगी 128GB LPDDR5x रैम इसे 200+ पैरामीटर्स पर काम करने में सक्षम बनाती है।
इसका डिजाइन ऐसा है कि यूज़र इसे डेस्कटॉप सिस्टम की तरह आसानी से उपयोग कर सकेंगे।
इस पर विज़न-लैंग्वेज मॉडल जैसे एडवांस एआई टास्क चलाए जा सकते हैं।
खास बात—इसकी दो यूनिट्स को कनेक्ट करके परफॉर्मेंस दोगुनी की जा सकती है।
इसका टॉप मॉडल 4TB स्टोरेज ऑफर करता है।
स्टोरेज और परफॉर्मेंस वैरिएंट
1TB और 2TB मॉडल – M.2 NVMe SSDs (PCIe 4.0 x4)
4TB मॉडल – PCIe 5.0 x4 सपोर्ट
कूलिंग के लिए 7-लेवल फैन सिस्टम और 5 हीट पाइप दिए गए हैं।
कनेक्टिविटी में Bluetooth 5 और 3× USB 3.2 Gen 2×2 Type-C पोर्ट शामिल हैं।
सुरक्षा के लिए किंग्स्टन लॉक भी मौजूद है।
वजन: सिर्फ 1.48 किलोग्राम
इसे भी पढ़ें : श्रीलंका में तूफान ‘दित्वाह’ का कहर: मौत का आंकड़ा 193 पहुंचा, 191 लोग अब भी लापता
➤ You May Also Like




















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “आसुस ने भारत में लॉन्च किया कॉम्पैक्ट एआई सुपरकंप्यूटर Ascent GX10, जानें कीमत और फीचर्स”