Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

गणतंत्र दिवस पर ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन और भारत-EU की ऐतिहासिक जुगलबंदी, कर्तव्य पथ पर दिखी वैश्विक साझेदारी

Published on: January 27, 2026
'Sindoor' on Republic Day

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली। कर्तव्य पथ पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार भारतीय वायुसेना का फ्लाई-पास्ट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वायुसेना के जांबाज फाइटर पायलटों ने आसमान में ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन बनाकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित भावपूर्ण संदेश दिया। इस अनोखे फॉर्मेशन ने देश की सैन्य क्षमता के साथ-साथ वायुसेना के कौशल और समर्पण को भी दर्शाया।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में भारत और यूरोप की ऐतिहासिक जुगलबंदी भी देखने को मिली। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह में भाग लिया। यह पहला अवसर है जब यूरोपीय संघ के दो शीर्ष नेताओं ने एक साथ भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाई।

EU की सैन्य टुकड़ी ने बढ़ाई परेड की गरिमा

परेड में कर्नल फ्रेडरिक साइमन स्प्रुइट के नेतृत्व में यूरोपीय संघ की एक सैन्य टुकड़ी भी शामिल हुई, जिसने भारत-EU रक्षा सहयोग की झलक पेश की। वॉन डेर लेयेन और कोस्टा उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। वे मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर सम्मेलन स्तर की वार्ता करेंगे, जिसमें व्यापार, सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

गणतंत्र दिवस समारोह के बाद उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि एक सफल भारत दुनिया को अधिक स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित बनाता है। उन्होंने इसे वैश्विक शांति और सहयोग के लिए भारत की भूमिका से जोड़ा।

‘मेरे लिए जीवन भर का सम्मान’

समारोह के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए वॉन डेर लेयेन ने लिखा, “गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनना मेरे लिए जीवन भर का सम्मान है। एक सफल भारत दुनिया को अधिक स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित बनाता है, जिसका लाभ हम सभी को मिलता है।”

कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की शक्ति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ ही कर्तव्य पथ पर भव्य परेड की शुरुआत हुई। परेड में भारत की सैन्य शक्ति, स्वदेशी रक्षा क्षमताओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री, शीर्ष सैन्य अधिकारी, विदेशी राजनयिक और कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

भारत की परंपरा के अनुसार, गणतंत्र दिवस पर विदेशी नेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है। हाल के वर्षों में कई वैश्विक नेताओं की मौजूदगी ने इस समारोह को अंतरराष्ट्रीय मंच पर और भी विशेष बना दिया है।


इसे भी पढ़ें : देवरिया में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!