Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

एसआईआर पर भाजपा की बढ़ी चिंता: ताज़ा आंकड़ों में खुद के वोट कटने के संकेत, 2027 से पहले सक्रिय हुई पार्टी

Published on: December 10, 2025
BJP on SIR

द देवरिया न्यूज़ : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जहां विपक्ष इसे मुस्लिम वोटों को निशाना बनाने की भाजपा की साजिश बता रहा है, वहीं शुरू में इन आरोपों को नकारने वाली भाजपा के भीतर अब चिंता बढ़ने लगी है। पहले पार्टी पदाधिकारियों को लग रहा था कि यह प्रक्रिया विरोधी दलों के वोट कटवाने में मदद करेगी, लेकिन ताजा आंकड़ों ने खुद भाजपा के लिए ही खतरे की घंटी बजा दी है।

लोकसभा चुनाव में ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे की तरह ही एक बार फिर आशंका जताई जा रही है कि कहीं अधिक आत्मविश्वास नुकसान न करा दे। तब भी पार्टी के कोर वोटर निश्चिंत हो गए थे और नतीजों में भाजपा 300 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी थी। इसी तरह, एसआईआर के दौरान कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि विरोधी दलों द्वारा ‘कागज नहीं दिखाएंगे’ वाले अभियान के चलते बड़ी संख्या में उनका वोट कट जाएगा। लेकिन पुनरीक्षण के ताजा डेटा ने संकेत दिया है कि कई जगहों पर भाजपा का ही वोट कटने का खतरा बढ़ गया है।

पिछले तीन दिनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आज़मगढ़ और बिजनौर जैसे जिलों के उदाहरण देते हुए स्पष्ट किया कि स्थिति उतनी सहज नहीं है जितनी समझी जा रही थी। आगरा में भी उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि शहरी क्षेत्रों में मतदाता उदासीनता और कार्यकर्ताओं का ढुलमुल रवैया भाजपा के लिए भविष्य में बड़ी चुनौती बन सकता है।

शहरी इलाक़ों में मजबूत पकड़ रखने वाली भाजपा अब नुक़सान की आशंका को देखते हुए खुद ही पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय हो गई है। अब देखना होगा कि यह रणनीतिक हस्तक्षेप 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को कितना लाभ दिला पाता है।


इसे भी पढ़ें : गोरखपुर में चोरी का खुलासा: यू-ट्यूबर किशोर समेत तीन गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

SP monthly meeting in Deoria

देवरिया में सपा की मासिक बैठक, संगठन मजबूती और मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

Deoria Dead due to lightning

देवरिया : आकाशीय बिजली से मृत किसान के परिजनों को मिला ₹4 लाख का सहायता चेक, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सौंपा

Big stake of investment in Bihar

बिहार में निवेश का बड़ा दांव: मुजफ्फरपुर-किशनगंज में सीमेंट फैक्ट्री, हाजीपुर में बनेगा राष्ट्रीय फूड प्रोसेसिंग संस्थान

News of ban on foreign travel

विदेश यात्रा पर पाबंदी की खबर पर पीएम मोदी ने खुद किया फैक्ट चेक, बोले- ‘पूरी तरह गलत’

Global change due to Trump-Xi meeting

ट्रंप-शी मुलाकात से बदली वैश्विक राजनीति की तस्वीर? चीन-अमेरिका रिश्तों के बीच भारत के लिए क्या संकेत

Mega of electricity department in Deoria

देवरिया में बिजली विभाग का मेगा कैंप शुरू, पहले दिन 214 शिकायतें दर्ज, 156 का मौके पर निस्तारण

Leave a Reply