Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: घने कोहरे में जलीं बसें-कारें, मृतकों की संख्या 19 पहुंची

Published on: December 19, 2025
Horrific accident on Yamuna Expressway

द देवरिया न्यूज़,मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 127 के पास मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता के चलते हुए इस दर्दनाक हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

बलदेव थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण 7 निजी बसें, एक रोडवेज बस और 3 कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहनों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर 12 यात्रियों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि अन्य की जान गंभीर चोटों और वाहनों की चपेट में आने से गई। इलाज के दौरान एक और घायल की मौत के बाद मृतकों की संख्या 19 हो गई।

शवों की पहचान बनी चुनौती

भीषण आग के कारण कई शव बुरी तरह झुलस गए हैं, जिससे उनकी पहचान करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। अब तक केवल 4 मृतकों की शिनाख्त हो सकी है। इनमें

  • सुल्तान अहमद (64), निवासी गोंडा

  • अखिलेंद्र प्रताप यादव (44), भाजपा नेता, निवासी प्रयागराज

  • रामपाल (75), निवासी आजमगढ़

  • उस्मान, निवासी हमीरपुर (जिनकी मौत आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में हुई)

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधाबल्लभ ने बताया कि जिन तीन शवों की पहचान पहले हो चुकी थी, उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। शेष 15 शवों की पहचान के लिए लापता यात्रियों के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर डीएनए जांच भी कराई जाएगी।

घायलों की स्थिति और राहत कार्य

जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती 30 घायलों की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 3 गंभीर घायलों को आगरा रेफर किया गया है। वृंदावन के सौ शैया अस्पताल से भी अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती शेष मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!