Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

गाजीपुर में सीएम योगी का प्रबुद्धजन संवाद: कहा—‘जो समाज बंटता है, वह कटता है, भाजपा सरकार कर रही दंगाइयों और माफियाओं का अनुसंधान’

Published on: October 12, 2025
CM Yogi in Ghazipur
द देवरिया न्यूज़ : गाजीपुर के हथियाराम मठ परिसर में शनिवार को आयोजित प्रबुद्धजन संवाद संगम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो समाज बंटता है, वह कटता है, और जो एक रहता है, वही अनेक बनता है। इसलिए सभी को एकजुट रहकर राष्ट्रहित में काम करना चाहिए।
सीएम योगी ने कहा कि त्रेता युग से लेकर आज तक गाजीपुर की धरती आध्यात्मिक चेतना की वाहक रही है। यह भूमि संतों, महर्षियों और वीरों की तपोभूमि रही है। उन्होंने महर्षि विश्वामित्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वे आतंक की पहचान करने वाले पहले मनीषी थे—“जैसे त्रेता युग में उन्होंने बक्सर में राक्षसों के अंत के लिए अनुसंधान किया था, वैसे ही आज भाजपा की सरकार में दंगाइयों और माफिया के खात्मे के लिए अनुसंधान हो रहा है।”
विपक्ष पर निशाना
भुड़कुड़ा मठ में आयोजित सभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए कांग्रेस और सपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान में “धर्मनिरपेक्ष” शब्द मूल रूप से शामिल नहीं था, लेकिन पूर्व की सरकारों ने इसे चोरी-छिपे जोड़ दिया। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे परिवारवाद, जातिवाद, धर्म और भाषा की राजनीति से ऊपर उठकर देश और राज्य के भविष्य की बड़ी राजनीतिक लड़ाई के लिए तैयार रहें।
दलितों और निषाद समाज को साधा
सीएम योगी ने निषादराज गुह और मतंग ऋषि की शिष्या शबरी का उल्लेख करते हुए दलित और निषाद समाज को साधा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास का पहिया लगातार घूम रहा है और उत्तर प्रदेश तेजी से समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
सनातन संस्कृति को बताया भारत की आत्मा
मुख्यमंत्री ने कहा, “व्यक्ति की तरह धरती की भी अपनी प्रकृति होती है, और हमारी सनातन परंपरा उसी प्रकृति और समृद्धि का प्रतीक है। जो भारत की आत्मा यानी सनातन संस्कृति से जुड़े रहेंगे, वही विकास और सम्मान की राह पर आगे बढ़ेंगे।” उन्होंने अपने संबोधन के दौरान अयोध्या और श्रीराम मंदिर परिसर में हुए कार्यों का 11 बार उल्लेख किया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रभारी मंत्री रविंद्र जयसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय सहित कई संत, साधु और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी आज देवबंद पहुंचेंगे, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Leave a Reply

error: Content is protected !!