Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

‘मेलोडी’ चॉकलेट गिफ्ट करने पर राहुल गांधी का तंज, बोले- देश संकट में और पीएम रील बना रहे

Published on: May 21, 2026
Rahul Gandhi on gifting 'Melody' chocolate

द  देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ चॉकलेट गिफ्ट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद जॉर्जिया मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया था। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर तंज कसा है।

राहुल गांधी ने साधा निशाना

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,
“आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी परेशान हैं। प्रधानमंत्री हंसकर रील बना रहे हैं और बीजेपी वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।”

राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे भारत की कूटनीतिक परंपराओं का अपमान बताया है।

पांच देशों के दौरे पर हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पांच देशों के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा की शुरुआत उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से की थी। इसके बाद वह नीदरलैंड पहुंचे। फिर स्वीडन और नॉर्वे की यात्रा के बाद अब प्रधानमंत्री इटली पहुंचे हैं।

इटली दौरे के दौरान पीएम मोदी ने वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भारतीय कंपनी पार्ले की लोकप्रिय ‘मेलोडी’ चॉकलेट उपहार में दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जॉर्जिया मेलोनी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी उन्हें चॉकलेट का पैकेट देते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे “मेलोडी डिप्लोमेसी” का नाम देना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने इसे भारत और इटली के बीच बढ़ती दोस्ती का प्रतीक बताया, जबकि विपक्ष ने इसे लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

क्यों खास माना जा रहा है इटली दौरा?

विशेषज्ञों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी का इटली दौरा रणनीतिक और कूटनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इटली यूरोप का एक प्रमुख देश है और वेटिकन सिटी भी वहीं स्थित है, जिसे ईसाई धर्म विशेषकर रोमन कैथोलिक समुदाय का सबसे पवित्र केंद्र माना जाता है।

भारत और इटली के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में दोनों देशों ने अपने संबंधों को “स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” तक बढ़ाने की घोषणा भी की है। इसी बीच, ‘मेलोडी’ चॉकलेट वाला वीडियो सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।


इसे भी पढ़ें : देवरिया : आकाशीय बिजली से मृत किसान के परिजनों को मिला ₹4 लाख का सहायता चेक, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सौंपा


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

1 thought on “‘मेलोडी’ चॉकलेट गिफ्ट करने पर राहुल गांधी का तंज, बोले- देश संकट में और पीएम रील बना रहे”

Leave a Reply

error: Content is protected !!