Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

तरकुलवा : नया साल आ गया, थानाध्यक्ष बदल गए, लेकिन डीजे संचालक की मौत अब भी बनी रहस्य

Published on: January 1, 2026
Tarkulwa New Year has arrived
द देवरिया न्यूज़,तरकुलवा। नया साल शुरू हो चुका है और थानाध्यक्ष का तबादला भी हो गया, लेकिन बंजरिया गांव निवासी डीजे संचालक हीरालाल शर्मा की मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। बीते वर्ष 10 अगस्त को उनका शव गांव के पश्चिम स्थित एक निजी स्कूल के पास धान के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके, जिसके बाद विसरा जांच के लिए भेजा गया। महीनों बीत जाने के बावजूद विसरा रिपोर्ट नहीं आई है, जिससे जांच आगे नहीं बढ़ सकी है।
मृतक के परिजन इस घटना को सुनियोजित हत्या बता रहे हैं, जबकि पुलिस विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। ग्राम पंचायत बंजरिया निवासी हीरालाल शर्मा उर्फ बिकाऊ (40), पुत्र केदार शर्मा, गांव के चौराहे पर एक टेंट हाउस में काम करता था और अपना डीजे सिस्टम भी चलाता था। 9 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह बाइक से घर से निकला था। अगले दिन सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला।
घटना की सूचना पर एसपी समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण मामला और उलझ गया।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। इस बीच तत्कालीन थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय का तबादला भी हो गया, पर जांच जस की तस बनी हुई है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में बड़ी कार्रवाई: श्रीरामपुर पुलिस ने 80 पेटी अवैध शराब के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Premises linked to AAP leader Sanjeev Arora

AAP नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बड़ी कार्रवाई

New warmth in Nepal-India relations

नेपाल-भारत रिश्तों में नई गर्माहट, नेपाली नेताओं के भारत दौरे के बाद बढ़ीं उच्चस्तरीय वार्ता की उम्मीदें

Leave a Reply