Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में रेस्टोरेंट के अंदर युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात

Published on: April 13, 2026
Young man inside the restaurant in Deoria
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जिले में गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर बैतालपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सुपरी गांव निवासी 38 वर्षीय पप्पू यादव पुत्र धारी यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पप्पू यादव बाहर नौकरी करते थे और दो दिन पहले ही अपने घर लौटे थे। रविवार रात वह बैतालपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान उनके ही गांव के तीन युवक वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला हिंसक रूप ले लिया। इसी बीच एक युवक ने असलहे से फायर कर दिया, जिससे पप्पू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान दो राउंड फायरिंग होने की बात सामने आ रही है।
गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल पप्पू यादव को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर और गौरीबाजार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : बघौचघाट थाने में 16 अप्रैल को लावारिस वाहनों की नीलामी, 12 वाहन होंगे शामिल


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

1 thought on “देवरिया में रेस्टोरेंट के अंदर युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात”

Leave a Reply

error: Content is protected !!