Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया क्लब में शिक्षामित्र सम्मान समारोह, कृषि मंत्री ने बांटे प्रतीकात्मक चेक

Published on: May 6, 2026
Shikshamitra Award Ceremony in Deoria Club
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : शहर के देवरिया क्लब में मंगलवार को शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेक वितरण समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक देखा।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए स्टॉल भी लगाए गए, जहां छात्रों और शिक्षकों ने नवाचारों को प्रस्तुत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षामित्र ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों में शिक्षा का प्रसार करने में उनकी भूमिका को सराहनीय बताया और कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था के सशक्त स्तंभ हैं और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। बरहज विधायक दीपक मिश्र ने ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को विद्यालय से जोड़ने और उन्हें निरंतर शिक्षा से जोड़े रखने में शिक्षामित्रों के योगदान की प्रशंसा की।
रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने शिक्षामित्रों को जमीनी स्तर पर शिक्षा को मजबूत करने वाला अहम कड़ी बताया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षामित्रों के कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षामित्र, शिक्षक, अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षामित्रों के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में सरकार की योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

इसे भी पढ़ें : देवरिया: गांजा सप्लाई करने पहुंचे तीन तस्कर गिरफ्तार, 3.5 किलो अवैध गांजा बरामद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply