Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

वॉशिंगटन होटल में फायरिंग से हड़कंप, ट्रंप सुरक्षित; संदिग्ध हिरासत में

Published on: April 27, 2026
firing in washington hotel
द  देवरिया न्यूज़,वॉशिंगटन : अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग की घटना से अफरातफरी मच गई। कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, एक शॉटगन से लैस संदिग्ध ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोग “नीचे हो जाओ” चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे।

सुरक्षाबलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। उसकी जो तस्वीर सामने आई है, उसमें वह बिना शर्ट के जमीन पर पड़ा दिख रहा है और सुरक्षाकर्मी उसके ऊपर खड़े हैं। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
वॉशिंगटन डीसी की मेयर म्यूरियल बाउजर के अनुसार, संदिग्ध का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस प्रमुख जेफरी कैरोल ने बताया कि संदिग्ध को गोली नहीं लगी है, लेकिन जांच के लिए उसे मेडिकल निगरानी में रखा गया है। वहीं, इस घटना में सीक्रेट सर्विस का एक एजेंट भी घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है।

एफबीआई के अनुसार, संदिग्ध की पहचान 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने सुरक्षा घेरा तोड़ने के दौरान एजेंट्स पर फायरिंग की। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह एक अकेले व्यक्ति की करतूत लग रही है और किसी अन्य की संलिप्तता के संकेत नहीं मिले हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि संदिग्ध उसी होटल में मेहमान के रूप में ठहरा हुआ था, जहां यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पुलिस ने उसके कमरे को सील कर दिया है और वहां से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर सीक्रेट सर्विस की कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो और संदिग्ध की तस्वीरें साझा कीं। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की पड़ताल कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें : रूस-यूक्रेन युद्ध में 10 भारतीयों की मौत, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply