द देवरिया न्यूज़,भोपाल : चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच एजेंसी ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया है। चार्जशीट में शादी के बाद ट्विशा को कथित तौर पर लगातार मानसिक प्रताड़ना, अपमान और भावनात्मक दबाव दिए जाने का उल्लेख किया गया है।
CBI के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच बढ़ते विवाद, ट्विशा के चरित्र पर सवाल, गर्भपात को लेकर तनाव और आर्थिक मामलों को लेकर दबाव ने उनकी मानसिक स्थिति पर गंभीर असर डाला। जांच एजेंसी का निष्कर्ष है कि कथित मानसिक क्रूरता और लगातार दबाव के चलते ट्विशा ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
चरित्र पर शक और गर्भपात को लेकर विवाद
CBI की चार्जशीट के अनुसार, शादी के बाद ट्विशा के पुराने रिश्तों को लेकर उन्हें कथित तौर पर अपमानित किया जाता था। जांच में पति समर्थ सिंह द्वारा उनके चरित्र पर शक किए जाने और सास द्वारा बेटे का पक्ष लेने की बात सामने आई है। चार्जशीट में गर्भपात से जुड़ी दवा लेने के बाद ट्विशा पर कथित दबाव का भी जिक्र है। डॉक्टर ने उन्हें अत्यधिक तनाव में पाया था। जांच एजेंसी के अनुसार, सास ने कथित तौर पर ट्विशा को तीन बार ‘हत्यारा’ तक कहा था।
20 लाख रुपये के निवेश को लेकर भी दबाव
जांच में ट्विशा के डीमैट खाते में करीब 20 लाख रुपये के शेयर निवेश का भी मामला सामने आया। CBI के अनुसार, पति और सास कथित तौर पर इस रकम को संयुक्त खाते में ट्रांसफर करने का दबाव बना रहे थे। ट्विशा का कहना था कि यह रकम उनके पिता की थी। CBI के मुताबिक, मौत वाले दिन उन्होंने घर छोड़ने की तैयारी कर ली थी और अपनी मां से पैसे मंगवाकर नसीराबाद जाने के लिए ट्रेन टिकट भी बुक कराया था।
कपल काउंसलिंग के बाद भी नहीं सुधरे हालात
घटना वाले दिन ट्विशा और समर्थ डॉक्टर के पास कपल काउंसलिंग के लिए गए थे। डॉक्टर ने समर्थ को कथित तौर पर सलाह दी थी कि ट्विशा काफी परेशान हैं और उन्हें धैर्यपूर्वक सुनने की जरूरत है। CBI के मुताबिक, काउंसलिंग के बावजूद घर लौटने के बाद परिस्थितियों में सुधार नहीं हुआ और ट्विशा का मानसिक तनाव बना रहा।
मौत से पहले के 90 मिनट अहम
CBI की चार्जशीट में ट्विशा की मौत से पहले के घटनाक्रम को भी महत्वपूर्ण माना गया है।
ट्विशा कथित तौर पर लगातार रो रही थीं और परिवार के सदस्यों के संपर्क में थीं।
रात करीब 9:20 बजे उन्होंने अपनी ननद से फोन पर कहा कि यह रिश्ता अब आगे नहीं चल सकता।
इसके कुछ समय बाद उन्होंने संदेश भेजा—“Let me die in peace right now.”
CCTV फुटेज में रात करीब 9:40 बजे उन्हें अकेले छत की ओर जाते हुए देखा गया।
एम्स भोपाल और बाद में एम्स दिल्ली के मेडिकल बोर्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया।
CBI की चार्जशीट के बाद अब मामले की आगे की सुनवाई अदालत में होगी। चार्जशीट में लगाए गए आरोपों पर अंतिम फैसला न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा।
इसे भी पढ़ें : देवरिया : पथरदेवा में लाइव प्रसारण के जरिए सुना गया सीएम योगी का संबोधन, राशन विक्रेताओं को बढ़े लाभांश का लाभ
➤ You May Also Like





Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































![Retired [OfficerPersonnel] on Operation Sindoor](https://thedeoria.news/wp-content/uploads/2026/08/Retired-OfficerPersonnel-on-Operation-Sindoor.webp)









