द देवरिया न्यूज़,देवरिया : जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 8448 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6729 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 1719 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
प्रथम पाली में 4224 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें से 3383 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 841 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में भी 4224 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3346 ने परीक्षा दी, जबकि 878 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा 23 अप्रैल तक आयोजित की जानी है। परीक्षा में मुख्य रूप से सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न पूछे गए। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को सामान्य स्तर का बताया। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे, जिससे इस बार मेरिट अधिक जाने की संभावना जताई जा रही है।
परीक्षा जिले के दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय (सीसी रोड), राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज (जलकल रोड), एसएसबीएल इंटर कॉलेज (गोरखपुर रोड), बाबा राघव दास इंटर कॉलेज (न्यू कॉलोनी), महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज (गरुड़पार) और राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित हुई।
इसके अलावा रामपुर कारखाना क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज और अशोक इंटर कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी पंकज ने बताया कि प्रश्न सामान्य अध्ययन पर आधारित थे और पेपर संतुलित रहा।
इसे भी पढ़ें : देवरिया: तरकुलवा में मोबाइल दुकान से चोरी, दो स्कूली बच्चे CCTV में कैद
➤ You May Also Like








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































