Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में VHP का प्रदर्शन, हाई कमीशन के बाहर बढ़ा तनाव

Published on: December 24, 2025
murder of hindu youth in bangladesh
द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की कथित निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद हाई कमीशन और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
VHP कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात लगातार खराब हो रहे हैं और जनवरी से अब तक 50 से अधिक गैर-मुस्लिमों की हत्या हो चुकी है। उनका आरोप है कि कई मामलों में अल्पसंख्यकों को झूठे ईशनिंदा मामलों में भी फंसाया जा रहा है।

पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, धक्का-मुक्की

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस मेट्रो स्टेशन के पास एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश उच्चायोग की ओर बढ़े। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स को धक्का दिया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और कड़ी जांच की गई।
प्रदर्शनकारी ‘भारत माता की जय’, ‘यूनुस सरकार होश में आओ’ और ‘हिंदू हत्या बंद करो’ जैसे नारे लगाते नजर आए। एक प्रदर्शनकारी ने भावुक होकर कहा कि बांग्लादेश में हिंदू असुरक्षित हैं और उनकी बहनों-बेटियों की गरिमा खतरे में है।

कूटनीतिक स्तर पर भी हलचल

इस घटनाक्रम के बीच बांग्लादेश ने भारत के हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा को तलब किया है। बांग्लादेश की ओर से भारत में स्थित उसके मिशनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। वहीं, भारत सरकार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
बताया जा रहा है कि हालिया घटनाओं और बढ़ते तनाव के बीच बांग्लादेश ने भारत में अपनी वाणिज्य दूतावास और वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी हैं। इस मुद्दे ने भारत-बांग्लादेश संबंधों और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

इसे भी पढ़ें : नई दिल्ली: अरावली विवाद पर केंद्र सरकार का स्पष्टीकरण, भूपेंद्र यादव बोले—भ्रम फैलाया जा रहा


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!