Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

राजस्थान मिड डे मील घोटाला: 2000 करोड़ के मामले में 21 नामजद, पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव के बेटे भी एफआईआर में

Published on: January 9, 2026
Rajasthan mid day meal scam
द देवरिया न्यूज़,जयपुर : राजस्थान में मिड डे मील योजना से जुड़े करीब 2000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने इस मामले में केस दर्ज किया है, जिसमें कॉनफैड के वरिष्ठ अधिकारियों और निजी फर्म संचालकों समेत कुल 21 लोगों को नामजद किया गया है। जानकारी के अनुसार, इस एफआईआर में पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव के बेटों और कुछ रिश्तेदारों के नाम भी शामिल हैं।
राजेंद्र यादव जयपुर के पास कोटपूतली के रहने वाले हैं और लंबे समय से राजनीति और कारोबार से जुड़े रहे हैं। वे पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में राज्य मंत्री रहे थे और लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

दोनों बेटों पर दर्ज हुआ मुकदमा

एसीबी की ओर से दर्ज केस में राजेंद्र यादव के दोनों बेटों मधुर यादव और त्रिभुवन यादव के नाम शामिल किए गए हैं। इसके अलावा उनके कुछ रिश्तेदारों को भी आरोपी बनाया गया है, जो अलग-अलग निजी फर्मों का संचालन करते हैं। एसीबी के अनुसार, कॉनफैड के कुछ अधिकारियों ने निजी फर्म संचालकों के साथ कथित मिलीभगत कर नियमों में बदलाव किया और पात्र कंपनियों को दरकिनार कर चुनिंदा फर्मों को टेंडर दिए, जिनमें गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

मंत्री रहते आयकर विभाग की छापेमारी

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान जब राजेंद्र यादव गृह राज्य मंत्री थे, उसी समय उनके आवास और अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। जयपुर, कोटपूतली, उत्तराखंड सहित अन्य स्थानों पर हुई कार्रवाई में करीब 2.90 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई थी। इसके साथ ही लगभग 110 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा होने की बात सामने आई थी। इस कार्रवाई के बाद राजेंद्र यादव के बेटों ने करीब 17 करोड़ रुपये की संपत्ति सरेंडर की थी।
हालांकि, राजेंद्र यादव का कहना है कि उनके परिवार की फर्में अलग-अलग सेक्टर में काम करती हैं और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं।

गहलोत के करीबी रहे हैं राजेंद्र यादव

राजेंद्र यादव को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी नेताओं में गिना जाता रहा है। वे कोटपूतली विधानसभा सीट से दो बार कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं—पहली बार 2013 और दूसरी बार 2018 में। मार्च 2024 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। वर्तमान में वे भाजपा के नेता हैं।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में लार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गोवंश के साथ तीन पशु तस्कर गिरफ्तार


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!