Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: UGC के प्रस्तावित बदलावों के विरोध में छात्रों का धरना, समान अधिकार नीति की मांग

Published on: January 28, 2026
Deoria UGC's proposed changes
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया के सुभाष चौक पर सोमवार को बीआरडी पीजी कॉलेज और संत विनोबा पीजी कॉलेज के छात्रों ने यूजीसी के एससी-एसटी-ओबीसी एक्ट के प्रावधानों में प्रस्तावित बदलावों के विरोध में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने दिनभर अपनी मांगें उठाईं। शाम करीब 5 बजे शहर कोतवाल विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और छात्रों का मांग पत्र लिया।

छात्रों ने मांग पत्र में महाविद्यालयों में जाति-आधारित प्रावधानों को अनुपयोगी बताते हुए सर्व-वर्गीय समान अधिकार नीति लागू करने की मांग की। उनका कहना था कि उच्च शिक्षा, विशेषकर तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में जाति-आधारित कोटा व्यवस्था योग्यता के सिद्धांत को कमजोर करती है और प्रतिभा की पहचान में बाधा बनती है।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने तर्क दिया कि संविधान के अनुच्छेद 14 से 16 के तहत प्रदत्त समानता की गारंटी को एससी-एसटी-ओबीसी केंद्रित विधानों के जरिए सीमित करना संविधान की मूल भावना के विपरीत है। उनका आरोप है कि ऐसी नीतियां छात्रों को जातीय समूहों में विभाजित करती हैं, जिससे सामाजिक एकता प्रभावित होती है।

छात्र नेता कुबेरनाथ सिंह ने कहा कि वे किसी वर्ग के विरोध में नहीं हैं, बल्कि ऐसी शिक्षा व्यवस्था चाहते हैं जहां चयन का आधार केवल योग्यता हो।
वहीं आशुतोष ओझा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य समान अवसर देना है, न कि छात्रों को जाति के आधार पर बांटना; सर्व-वर्गीय समान अधिकार नीति ही समावेशी और न्यायपूर्ण व्यवस्था का रास्ता है।

छात्रों की प्रमुख मांगों में

  • जाति-आधारित प्रावधानों का तत्काल स्थगन और पुनर्मूल्यांकन,

  • सर्व-वर्गीय समान अधिकार नीति का कार्यान्वयन,

  • और शुद्ध योग्यता-आधारित चयन प्रक्रिया शामिल हैं।

धरना प्रदर्शन में अमिताभ पांडे, पंडित शशांक शेखर, हिमांशु सिंह, आशीष कुमार त्रिपाठी, अभय कुमार राठौर, आकाश मणि त्रिपाठी, सत्यम तिवारी, शंभू नाथ सिंह, दुर्गेश शर्मा, निर्भय कुमार शाही, साजिद हुसैन और आशीष त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!